मुझे चाहिए भारतीय दुल्हन

विदेशी बाबू, देसी छोरी

गायत्री शर्मा
NDND
हमारे देश में आज भी विवाह को एक अनिवार्य संस्कार के रूप में माना जा‍ता है तथा सात फेरों के सातों वचनों को सात जन्मों का बंधनसूत्र मानकर तवज्जो दी जाती है। आज भले ही नए दौर का सूत्रपात हो चुका है और पुरानी मान्यताएँ धीरे-धीरे अपना रूप बदलती जा रही हैं परंतु विधि-विधान से विवाह पद्धति अब तक प्रचलित है।

लिव इन रिलेशनशिप और प्रेम विवाह के इस संक्रमणकारी दौर में भी हमारे समाज में विवाह रूपी संस्था आज भी अपने अस्तित्व को काबिज रखे हुए है, जिसके पीछे प्रमुख कारण हमारे संस्कारों का ठोस आधार है, जो हमें इस बंधन को ताउम्र निभाने की ऊर्जा देता है। हम वो नहीं हैं, जो वादा करके मुकर जाए, हम तो संस्कारी भारतीय हैं, जो रिश्तों को निभाना बखूबी जानते हैं।

भारतीय भले ही विदेशों में बस जाएँ परंतु विवाह संबंध तो वे अपने देश के लोगों से ही जोड़ना चाहते हैं। यहाँ की माटी व संस्कृति की छाप से वे अलग नहीं होना चाहते। केवल भारतीय ही नहीं बल्कि अधिकांश कुँवारे विदेशी लड़कों की प्राथमिकता भी भारतीय लड़की से ही विवाह करने की होती है। इंटरनेट पर जिस तरह अनगिनत मैट्रीमोनी साइटों की भरमार है, उसी तरह उनमें विवाह हेतु भारतीय लड़की को पसंद करने वाले विदेशी लड़कों की भी भरमार है। विदेशियों का जीवनसंगिनी के तौर पर भारतीय लड़की को चुनना हमारे संस्कारों के अब तक जीवित रहने का प्रमाण है।

मंत्रोच्चार व विशेष विधि विधान के साथ संपन्न कराए गए विवाह का महत्व ही अलग होता है और ऐसे विवाह केवल हमारे देश की ही विशेषता है। तभी तो विदेशी जोड़े भी भारत में भारतीय रीति-रिवाज से विवाह रचाने के लिए लालायित रहते हैं। प्रतिवर्ष भारत के कई पर्यटनस्थलों जैसे खजुराहो, उज्जैन, आगरा, शिर्डी आदि स्थानों पर विदेशी जोड़े परिणय सूत्र में बँधते हैं।

कोर्ट मैरिज, लव मैरिज आदि की आँधी के चलते आज भी हमारे देश में मंत्रोच्चार ‍विधि से विवाह कराने की प्रथा बदस्तूर कायम है, जो हमारी फलती-फूलती भारतीय संस्कृति की परिचायक है। हम भारतीय विवाह के बंधन में बँधकर उसे निभाना जानते हैं, तभी तो आज भी विदेशी बाबू भी देसी दुल्हनिया के ख्वाब देखते हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

21 जून योग दिवस का इतिहास, जानें 2025 की थीम से हम क्या सीखें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व

21 जून योग दिवस 2025: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के 10 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर निबंध / भाषण

यह युद्ध किधर जा रहा है

योग एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का मार्ग, पढ़ें योग दिवस पर हिन्दी में निबंध

100 सिटअप्स के बराबर है ये एक योगासन, फिट रहने के लिए सबसे कारगर, जानिए फायदे और इसे करने का तरीका

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 कोट्स, विशेस, शुभकामनाएं, बधाई संदेश