रूठे-रूठे पिया मनाऊँ कैसे?

प्यार से मनाएँ रूठे पिया को

गायत्री शर्मा
WDWD
पति-पत्नी का रिश्ता एक पवित्र रिश्ता होता है। दोनों के बीच प्यार समझदारी से दांपत्य जीवन की गाड़ी चलती है। जहाँ प्यार हो वहाँ टकरार भी होना स्वाभाविक है। पति-पत्नी में थोड़ी-बहुत नोक-झोंक न हो तो दोनों में कितना प्रेम है इसका भला कैसे पता चलेगा?

रूठना तो महिलाओं की फिदरत ही होती है परंतु जब कभी उनके पियाजी रूठ जाएँ तो उन्हें मनाना भी महिलाओं को बखूबी आता है। पति-पत्नी एक-दूसरे का सहारा होते हैं।

पुरुष सामान्यत: अंतर्मुखी होते हैं लेकिन तनाव जब हद से ज्यादा बढ़ जाता है तब वे चिढ़चिढ़े होकर अपना क्रोध प‍त्नी व बच्चों पर निकालते हैं।

इंकार को इकरार में और गुस्से को प्यार में बदलना भी तो एक कला होती है, जिसमें महिलाएँ पूर्णत: पारंगत होती हैं। उन्हें पता होता है कि परेशानी का हल क्या है। स्वभाव से नम्र और प्यार की मूरत महिलाएँ मुश्किल से मुश्किल परेशानियों का भी चुटकी में हल खोज निकालती हैं।

  इंकार को इकरार में और गुस्से को प्यार में बदलना भी तो एक कला होती है, जिसमें महिलाएँ पूर्णत: पारंगत होती हैं। उन्हें पता होता है कि परेशानी का हल क्या है।      
प्रकृति ने महिलाओं को कई सारी खूबियाँ प्रदान की हैं, जिनमें से एक प्यार है जिससे वे हर किसी का दिल जीत लेती हैं। यही खूबी उनके दांपत्य जीवन को मधुर बनाती है। प्यार एक ऐसा मल्हम है जो वक्त के हर घाव को भर देता है।

* पति की पसंद का ख्‍याल रखें :-
कई बार पुरुष छोटी-छोटी चीजों के लिए रूठ जाते हैं। कई बार खाना उनकी पसंद का नहीं होता, तो कई बार उनके जरूरी कागजात व सामान अव्यवस्थित होते हैं।

ऐसे में पति अपना सारा गुस्सा पत्नी पर निकाल देते हैं और पत्नी भी अपने स्वभाववश पति पर बरस पड़ती है। इस तरह से शुरुआत होती है- कभी न खत्म होने वाले झगड़ों की।

समझदार पत्नी को चाहिए कि वह पति की पसंद का ख्याल रखे तथा कुछ माँगने से पूर्व ही उनका सारा सामान व्यवस्थित कर दे। यदि मौन रहने से किसी समस्या का समाधान होता है तो इसकी पहल करने में हर्ज ही क्या है?

*रूठे पति को कैसे मनाएँ ?
* पति की पसंद का भोजन बनाएँ।
* कमरे की सजावट भी पति की पसंद के अनुसार करें।
* पति की पसंद की चीज उन्हें सरप्राइज गिफ्ट के रूप में दें।
* अपने स्वभाव में नम्रता बनाए रखें।
* व्यर्थ की बहस से परहेज करें।
* पति के कपड़े व ज़रूरी सामान सही जगह पर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से ढूँढा जा सके।
* अपने पति के अच्छे कार्यों की सराहना करें।
* पति की पसंद के अनुसार अपना ड्रेसअप व मेकअप करें।
* उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएँ ताकि उनका मूड अच्छा हो जाए।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

थायराइड के लिए सबसे असरदार हैं ये 3 योगासन, जानिए कैसे करें

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व