Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांस में ऐश्वर्या ने मांग में सजाया सिन्दूर, दुनिया को दिया देश की संस्कृति और ताकत का संदेश

Advertiesment
aishwarya rai bachchan age
aishwarya cannes 2025 sindoor look: कान्स फिल्म फेस्टिवल, जहां दुनियाभर के फैशन और सिनेमा सितारे अपनी चमक बिखेरते हैं, इस साल भारत की शान, ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सबका दिल जीत लिया। लेकिन इस बार उनके लुक में सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि भारत की गहरी संस्कृति और शक्ति का एक अद्भुत संदेश भी निहित था। उनकी मांग में सजा सिंदूर चर्चा का केंद्र बन गया और दुनिया को भारतीय परंपरा का रुतबा दिखा गया।

'ऑपरेशन सिंदूर' को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर किया प्रेजेंट
ऐश्वर्या के सिंदूर वाले लुक को देखकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोर पकड़ने लगी कि क्या यह भारत के "ऑपरेशन सिंदूर" को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिना कुछ कहे पेश करने का एक तरीका है? कुछ लोगों ने इसे पाकिस्तान को दिए गए एक मजबूत संदेश के रूप में भी देखा है, जहां अक्सर भारतीय परंपराओं और प्रतीकों को लेकर अनावश्यक बहस की जाती है।

संभव है कि ऐश्वर्या ने इस अवसर पर सिंदूर लगाकर अपनी भारतीय पहचान और संस्कृति के प्रति अपने गर्व को व्यक्त किया हो। कान्स जैसे वैश्विक मंच पर, जहां हर छोटे से छोटे डिटेल पर भी ध्यान दिया जाता है, उनका यह चुनाव भारतीय परंपरा और नारीत्व की शक्ति को दर्शाता है। यह दिखाता है कि आधुनिकता और वैश्विकता के बीच भी भारतीय महिलाएं अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत को नहीं भूलतीं, बल्कि उसे गर्व के साथ दुनिया के सामने प्रस्तुत करती हैं।

ऐश्वर्या का देसी लुक 
78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, उनकी खूबसूरती और एलिगेंस की तारीफों के पुल बंध गए। उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई एक बेहद खूबसूरत आइवरी कलर की हैंडलूम बनारसी साड़ी चुनी थी। यह साड़ी हाथों से बुनी हुई कड़वा बनारसी हैंडलूम थी, जिस पर सिल्वर की हैंडमेड ज़री का काम किया गया था। इस फ्लोई लुक को पूरा करने के लिए साड़ी के साथ उसी रंग का एक दुपट्टा भी रखा गया था।

यह पूरा लुक फैशन क्रिटिक्स और फैंस दोनों को खूब पसंद आया, लेकिन जिस चीज़ ने सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरी, वह थी ऐश्वर्या की मांग में सजा सिंदूर। एक साधारण सी भारतीय परंपरा, जो सुहाग और समृद्धि का प्रतीक है, उसे ऐश्वर्या ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतनी शान से प्रदर्शित किया कि यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सांस्कृतिक संदेश बन गया।
ALSO READ: कौन हैं कांस में अप्सरा बनकर जाने वाली बागपत की बेटी नैंसी त्यागी, जानिए कैसे बनीं ग्लोबल फैशन आइकन



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शक्कर छोड़ने के पहले जान लें वो 8 जरूरी बातें जो आपको पहले से पता होनी चाहिए




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi