नारी तो बस नारी है...

कविता

राजश्री कासलीवाल
NDND
नारी का गुणगान ना आँको भैया
नारी तो बस नारी है।

अनंत काल से आज तक
नारी ही रही है
जिसने हर
कठिन समय में भी
कंधे से कंधा मिला
दिया पुरुषों का साथ।

फिर भी पुरुषप्रधान
इस देश में ना
मिल सका
नारी को मान...
नारी तो बस नारी है।

प्यार और दुलार की मूर्ति नारी
ममता की मूर्ति है न्यारी
बच्चों से लेकर बूढ़ों तक
सभी को सँवारती है
यह नारी।

कभी सास तो कभी बहू
कभी बेटी तो कभी माँ
बनकर हर उम्मीद पर
खरी उतरती है नारी।

नारी तो बस नारी है
उसकी महिमा जो
समझ जाएँ
वह इस दुनिया से तर जाएँ

नारी का सम्मान करो
उसे भी उड़ने दो
गगन में अपनी स्वतंत्रता से
और फिर देखो
नारी का असली रूप

जो कभी दुर्गा, तो कभी सरस्वती
कभी लक्ष्मीबाई तो कभी कालका
का रूप दिखाकर
जग को न्याय का उचित
रास्ता दिखलाती है नारी

नारी तो बस नारी है
नारी तो बस नारी है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पेट की चर्बी का दुश्मन! ये एक चीज़ आज से ही खाना शुरू कर दें, फिर देखें कमाल!

रक्षा बंधन पर भाई बहन एक दूसरे से हैं दूर तो ऐसे मनाएं ये राखी का त्योहार

रक्षाबंधन, राखी पर शेयर करें ये 10 खूबसूरत संदेश

रक्षाबंधन की तैयारियां: घर को सजाने से लेकर मिठाइयों तक

इस राखी भाई को खिलाएं ये खास मिठाइयां: घर पर बनाना है आसान

सभी देखें

नवीनतम

दिनभर की थकान और कमजोरी से हैं परेशान? ये 10 देसी सप्लीमेंट्स देंगे जबरदस्त ताकत

लिवर की सफाई और ताकत के लिए जरूरी हैं ये 6 सुपरफूड्स, आज से करें डाइट में शामिल

हर दिन वॉकिंग करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पाते? जानिए इसका स्मार्ट सॉल्यूशन

अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के 10 रोचक तथ्य जानें

आया राखी का त्योहार, खुशियां लाया बेशुमार... पढ़ें रक्षाबंधन पर्व पर सबसे बेहतरीन 2 हिन्दी कविताएं