नित नूतन छबि में निखरती-संवरती नारी

Webdunia
महेन्द्र मोहन भट्ट
 
नारी की नई सहस्राब्दी में सर्वदा एक नई छवि उभर रही है। महिलाएं पिछली सदियों में जो बेड़ियों से जकड़ी थी, उसे तोड़कर आज वह अपनी नई पहचान बनाने में जुटी है। आज नारी अबला नहीं रही, वह पुरुष से दुर्बल नहीं है बल्कि उससे कहीं ज्यादा सक्षम और सबल है। 
 
इस संदर्भ में राष्ट्र-निर्माता स्वामी विवेकानंद ने वर्षों पहले कहा था- 'किसी भी राष्ट्र की प्रगति का सर्वोत्तम थर्मामीटर है वहां की महिलाओं की स्थिति। हमें नारियों को ऐसी स्थिति में पहुंचा देना चाहिए, जहां वे अपनी समस्याओं को अपने ढंग से स्वयं सुलझा सकें। हमें नारी शक्ति के उद्धारक नहीं, वरन उनके सेवक और सहायक बनना चाहिए। भारतीय नारियां संसार की अन्य किन्हीं भी नारियों की भांति अपनी समस्याओं को सुलझाने की क्षमता रखती हैं। आवश्यकता है, उन्हें उपयुक्त अवसर देने की। इसी आधार पर भारत के उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएँ सन्निहित हैं।' 
 
घर की घुटन भरी चहारदीवारी अब प्रायः टूट चुकी है। कल की साधारण-सी गृहिणी आज कुशल प्रबंधक बनकर अपने कार्यों, दायित्वों का निर्वहन कर रही है। उसकी इस भूमिका में नवीनता है, सृजनशीलता की आभा है। हालांकि नारी में यह प्रतिभा जन्मजात थी, परंतु पुरुष प्रधान समाज की निरंकुश मानसिकता में वह दबी पड़ी गल रही थी। जैसे ही यह प्रतिरोध कुछ कम हुआ कि नारी प्रतिभा पुष्पित-पल्लवित होने लगी। 
 
समस्त शास्त्री मानते हैं कि जब भी समाज, राष्ट्र एवं विश्व विकास के उत्तुंग शिखर पर स्थापित हुआ, उसके पीछे नारियों के त्याग, बलिदान एवं योगदान ही महत्वपूर्ण रहे हैं। विश्व के अधिकांश देशों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है। अमेरिका, कनाडा जैसे अत्यधिक विकसित देशों से लेकर युगांडा, बांग्ला देश के समान अल्प विकासशील देशों में भी यह बदलाव दिखाई दे रहा है। 
 
जहां पुरुषों का एकाधिकार एवं वर्चस्व रहा है। इस मिथक को तोड़कर महिलाएं इस क्षेत्र में भी प्रवेश पा चुकी हैं। अंतरिक्ष उड़ान में भाग लेने वाली भारतीय महिलाएं कल्पना चावला या सुनीता विलियम्स तथा अंटार्कटिका ज्वालामुखी की खोज, पर्वतारोहण, रॉफ्टिंग सेना तथा मैनेजमेंट जैसी जटिल एवं साहसपूर्ण क्षेत्रों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। महिलाओं के लिए यह नूतन भविष्य की नवीन संभावनाएं लेकर आ रहा है। 
 
- (डॉ. प्रणव पंड्या के विचारों से प्रेरित) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कुत्तों के सिर्फ चाटने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पेट लवर्स भूलकर भी न करें ये गलती

कब ली गई थी भारत के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर? जानें इतिहास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

किस मुस्लिम देश से भारत आए हैं समोसा और जलेबी, जिनके लिए तम्बाकू और सिगरेट की तरह लिखना होगी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

20 मजेदार वेडिंग एनिवर्सरी विशेज, शादी की सालगिरह पर इस फनी अंदाज में दें दोस्तों को शुभकामनाएं

बाम या आयोडेक्स से नशा जैसा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की साइंटिफिक सच्चाई

क्या 32 बार खाना चबाने से घटता है वजन? जानिए क्या है माइंडफुल ईटिंग

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन, नेचुरल तरीके से पाएं लंबे और घने बाल

क्यों ब्लड डोनेट करते हैं आर्मी के डॉग्स, जानिए किस काम आता है ये खून

अगला लेख