अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 : नारी की अदम्य इच्छा शक्ति को सलाम

Webdunia
एक दिवस दु‍निया की आधी आबादी के नाम... 
 
वेबदुनिया मना रहा है इस महिला दिवस को उस सामान्य सी नारी के नाम, जो अपने-अपने दायरे में कर्मठता के सोपान रच रही हैं... हम बात उनकी नहीं कर रहे हैं जो सफलता के प्रतिमान गढ़ चुकी हैं, हम उनकी भी बात नहीं कर रहे हैं जो कीर्तिमान रच रही हैं, हम उनकी भी बात नहीं कर रहे हैं शिखर पर परचम लहरा रही हैं.... हम बात कर रहे हैं उनकी जो ना अधिकार जानती है न प्रतिकार... जो सिर्फ अपने अपनों के लिए जीना चाहती है....नहीं जानती है मंचों से दोहराए जाने वाले नारों को, अनजान है वह गुलाबी रंग की कोमलता से, उसके हाथ स्याह हैं अथक परिश्रम से और हम उसी मेहनत को सलाम करते हुए महिला दिवस के गुलाबी रंग को प्रतीकात्मक रूप से सुर्ख लाल कर रहे हैं....
 
जब तक स्वतंत्रता का आकाश, सम्मान की धरा, स्नेह की नदी और सुरक्षा का मजबूत कवच उसे हासिल नहीं होता है..यह अभियान जारी रहेगा...वेबदुनिया हर उस कर्मठ और संघर्षरत महिला को सलाम करता है जो अपने-अपने दायरे में अपने व्यक्तित्व और अस्तित्व का कच्चा लेकिन सच्चा इतिहास लिख रही है.....
 
इनमें वे हैं जो पेट्रोल पंप पर खड़ी आपकी गाड़ी में तेल डाल रही हैं, किसी मॉल के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर बैग चैक कर रही है, टेंपरेचर ले रही हैं, मास्क बेच रही हैं, जो सड़कों पर स्वच्छता की इबारत लिख रही हैं...जो कचरा उठा रही हैं, जो ऑटो चला रही है, जो पानी ला रही हैं, जो सब्जी बेच रही हैं, जो पंक्चर बना रही हैं, जो फोटोकॉपी की दुकान चला रही हैं, जो अस्पतालों में डॉक्टर के बाजू में खड़ी दवाई के पन्ने लिख रही हैं...वह ईंट-मिट्टी-रेत उठा रही हैं बहुत-बहुत छोटे और सीमित दायरों में ये साधारण महिलाएं देश के निर्माण और विकास में असाधारण योगदान दे रही हैं....
 
आइए सलाम करें नारी की अदम्य इच्छाशक्ति को... उसके जीवट को... विषम हालात में जीने की उसकी मजबूती को....   
महिला दिवस पर वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति....
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

फैटी लिवर और डायबिटीज जैसी बीमारियों को छूमंतर करने के लिए असरदार है प्लांट बेस्ड डाइट, जानिए फायदे

घर की लाड़ली को दीजिए माता सीता और उनके गुणों से प्रेरित सुंदर नाम, जानिए अर्थ

जानिए रविंद्रनाथ ठाकुर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य जो उनके महान व्यक्तित्व के परिचायक हैं

आतंकवाद और उसके आकाओं को देना होगा कड़ा जवाब

अगला लेख