महिला दिवस : नारी के बिना अधूरी है सृष्टि

आज सुरक्षा की सौगंध और सम्मान का संकल्प लें

Webdunia
जया किशनानी

हमारी भारतीय संस्कृति ने सदैव ही नारी जाति को पूज्यनीय एवं वन्दनीय माना है, नारी का रूप चाहे मां के रूप में हो, बहन हो, बेटी हो अथवा पत्नी के रूप में हो। नारी सम्मान की बात आदिकाल से ही हमारे पौराणिक गाथाओं में विद्यमान रही है। हमें यह भी ज्ञात है कि नारी प्रेम, स्नेह, करूणा एवं मातृत्व की प्रतिमूर्ति है। जिस प्रकार कोई भी पक्षी एक पंख के सहारे उड़ नहीं सकता, उसी प्रकार नारी के बिना पुरुष की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

FILE


विश्व की आधी आबादी महिलाओं की है, लेकिन भारतीय समाज में महिला को वह स्थान आज तक प्राप्त नहीं हो सका है जिसकी वह हकदार है। भारतीय समाज सदैव से ही पुरुष प्रधान माना गया है, लेकिन इस कथन के बदलाव की बयार 21 वीं सदी से प्रारंभ हो चुकी है।

स्त्रियों को पुरुष के समान दर्जा दिये जाने का सिलसिला शुरु हो चुका है एवं भारतीय महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दे रही है चाहे शिक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य, मनोरंजन, आई.टी. अथवा राजनैतिक क्षेत्र हो।

FILE


कई क्षेत्रों में तो भारतीय महिलाएं पुरुषों से भी कहीं बेहतर योगदान दे रही हैं। भारतीय महिलाओं के इसी जज्बे को सलाम करते हुए ही हमारी सरकारों ने महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है और इस वित्तीय वर्ष में घोषित प्रथम महिला बैंक निर्भया उल्लेखनीय है।

इसके विपरीत हमारे देश में महिला अत्याचार की बढ़ती घटनाओं ने भारतीय नारी की सुरक्षा पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। दिल्ली गैंगरेप, पंजाब के तरण तारण में सरेआम युवती की पुलिस द्वारा की गयी पिटाई और पटना में महिला शिक्षकों पर किया गया लाठीचार्ज हमारे देश के लिये शर्मिंदगी का विषय है।

भारतीय नारी जिसे अबला कहा जाता रहा है, ने आज अपने कौशल एवं जज्बे से विश्वभर में अपनी एक अलग पहचान कायम की है, आज भारतीय नारी चूल्हे-चौके से बाहर आकर समाज एवं देश निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रही है, ऐसे में इस प्रकार की वारदातों ने महिला की सुरक्षा पर ही सवाल खड़ा कर दिया है और हमें यह सोचने पर विवश कर दिया है कि क्या नारी सुरक्षित है।

WD


आज नारी को स्वावलंबी बनाने में तथा उसे सम्बल देने हेतु आवश्यक है कि हमारा समाज एकजुट हो, नारी सम्मान एवं उसकी सुरक्षा की सौगंध लें एवं नारी सम्मान का संकल्प लें। हम जानते हैं कि नारी के बिना सृष्टि सृजन की हम कल्पना भी नहीं कर सकते, अपने जीवन को दांव पर लगाकर वंश चलाने वाली इस नारी को यदि हम भयमुक्त वातावरण देने और आत्मसम्मान के साथ खड़ा करने में सहयोगी बन सके, तो यह समाज के लिए गौरव की बात होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

7 दिन शक्कर ना खाने से क्या होता है? क्या सच में कम होगा वजन?

हम दोस्तों में दुनिया देखते हैं... Friendship Day पर अपने जिगरी दोस्तों को भेजें ये अनमोल शायरी

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है इस तरह की फ्रेंड्स थ्योरी, क्या आपके फ्रेंड सर्कल में हैं ये 7 तरह के लोग

इस वजह से हर साल अगस्त में मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, क्या है इस खास दिन का इतिहास?

सभी देखें

नवीनतम

स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है के प्रणेता बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि, जानें जीवन परिचय और 5 अनसुनी बातें

रोज रात सोने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, डाइजेशन और इम्युनिटी के लिए हैं बेस्ट

फ्रेंडशिप डे पर रूठे यारों को इस शायराना अंदाज में मनाएं, सिर्फ दो मिनट में रिश्तों में फिर से आएगी मिठास

रक्षा बंधन पर इस बार बाजार में आई है ये 5 ट्रेंडी राखियां, जरूर करें ट्राई

रूस में भूकंप से हड़कंप, जानिए भारत में किन जगहों पर है भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा