WIPL फाइनल जीतकर ऐसे मना जश्न, मुंबई इंडियन्स की पुरुष टीम ने भी बजाई तालियां (Video)

Webdunia
सोमवार, 27 मार्च 2023 (13:02 IST)
मुंबई इंडियन्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के सांस रोक देने वाले फाइनल में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट का पहला खिताब जीत लिया।कैपिटल्स ने शिखा पांडे (27 नाबाद) और राधा यादव (27 नाबाद) की बदौलत मुंबई के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई ने नैट सिवर-ब्रंट (60 नाबाद) और हरमनप्रीत कौर (37) की धैर्यवान पारियों की बदौलत यह लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

मात्र 79 रन पर नौ विकेट गिरने के बाद कैपिटल्स ऑलआउट होने की कगार पर थी लेकिन शिखा और राधा की अविश्वसनीय साझेदारी ने उसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। कैपिटल्स ने मैथ्यूज़ की कंजूस गेंदबाजी से उभरकर अंतिम चार ओवर में 52 रन जोड़े। शिखा ने इस अर्द्धशतकीय साझेदारी में 17 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के के साथ 27 रन बनाये, जबकि राधा ने 12 गेंद पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन का योगदान दिया। मुंबई की आखिरी विकेट की तलाश अधूरी ही रही और कैपिटल्स ने 20 ओवर में 131/9 का स्कोर खड़ा किया।

मुंबई की सबसे महंगी गेंदबाज वॉन्ग (चार ओवर, 42 रन) और सबसे किफायती गेंदबाज मैथ्यूज़ (चार ओवर, पांच रन) ने तीन-तीन विकेट लिये। केर ने चार ओवर में 18 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं। गेंद से करिश्मा दिखाने वाली मैथ्यूज़ ने पहले ओवर में दो चौके जड़कर मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन कैपिटल्स ने जल्द ही विकेट गिराते हुए रनों पर लगाम कस ली। मुंबई का पहला विकेट भी फुलटॉस पर यास्तिका भाटिया के रूप में गिरा। मैथ्यूज़ (13) मिड-ऑन पर अरुंधती के नायाब कैच की भेंट चढ़ गयीं।

कैपिटल्स ने कसी हुई गेंदबाजी जारी रखी जबकि चार ओवर के अंदर दो विकेट गिरने के बाद हरमनप्रीत और सिवर-ब्रंट ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कैपिटल्स ने जहां पावरप्ले में तीन विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाये थे, वहीं मुंबई मात्र 27 रन ही जोड़ सकी।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियन्स की पुरुष टीम पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग जीतकर टूर्नामेंट की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। इस फ्रेंचाइजी की महिला टीम ने पहला डब्ल्यूपीएल खिताब जीतकर वही राह पकड़ ली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख