सट्टा बाजार में भारत प्रबल दावेदार

Webdunia
बुधवार, 23 मार्च 2011 (09:32 IST)
भारत विश्वकप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में चार बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने की तैयारी कर रहा है, लेकिन सटोरिए अभी से टीम इंडिया को विश्वकप खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे है।

सट्टेबाजी की प्रमुख साइट लैडब्रूक्स के अनुसार भारत के विश्वकप जीतने का भाव 3/1 हैं। इसके अनुसार यदि कोई भारत की जीत पर 1 हजार रुपए लगाएगा तो उसे 3 हजार रुपए मिलेंगे।

विलियम हिल के अनुसार भी भारत जीत का प्रबल दावेदार है। भारत का भाव जहाँ 3/1 है, वहीं उसके ठीक पीछे दक्षिण अफ्रीका (10/3) है।

सटोरियों के अनुसार भारत-ऑस्ट्रेलिया क्वार्टर फाइनल मैच में भारत जीत का प्रबल दावेदार है। भारत के बाद खिताब की दौड़ में ग्रुप "बी" की शीर्ष टीम दक्षिण अफ्रीका (7/2) तथा सहमेजबान श्रीलंका (9/2) है।

लैडब्रूक्स का अनुमान यदि ठीक रहा तो भारत के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका से भिड़ने की संभावना है।

सटोरियों के अनुसार क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान के जीतने के प्रबल अवसर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा तथा इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका का पलड़ा भारी रहने की संभावना है। (एजेंसियाँ)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे