विश्वकप में सर्वाधिक शतक

Webdunia
बुधवार, 21 जनवरी 2015 (16:50 IST)
सचिन तेंदुलकर को रिकॉर्ड के बादशाह के रूप में जाना जाता है। सचिन ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान सैकड़ों कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। इन्हीं में से यह कीर्तिमान भी है। सचिन अब तक खेले गए विश्वकप में 6 शतक लगा चुके है जो विश्वकप में लगाए गए शतकों के मामले में सबसे अधिक हैं। सचिन ने अपना पहला शतक विश्वकप 1996 में केन्या के विरुद्ध लगाया था।

सचिन ने इस मैच में 138 गेंदों में 127 रनों की पारी खेली थी। सचिन ने दूसरा शतक 1996 के ही विश्वकप में श्रीलंका के खिलाफ लगाया। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 137 गेंदों पर 137 रन बनाए थे। सचिन ने विश्वकप क्रिकेट का तीसरा शतक केन्या के विरुद्ध 1999 के विश्वकप में बनाया था। इस मैच में उन्होंने तेजतर्रार 101 गेंदों पर 140 रन ठोंक डाले थे।

सचिन ने विश्वकप का चौथा शतक नामीबिया के खिलाफ 2003 के विश्वकप में लगाया था। सचिन ने इस मैच में 151 गेंदों पर 152 रन बनाए थे यही स्कोर सचिन का विश्वकप का बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर है। सचिन ने विश्वकप का पांचवा शतक 2011 के विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। इस मैच में सचिन ने 115 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली थी।
 
सचिन ने छठवां व अंतिम शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2011 के विश्वकप में लगाया था। इसमें मैच में उन्होंने 101 गेंदों में 111 रन बनाए थे। विश्वकप में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड भारत के मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने अपना पहला विश्वकप सन् 1992 में खेला था, सचिन ने 1992 से 2011 के बीच 45 मैच खेले इस दौरान उन्होंने 6 शतक लगाए।
 
सचिन के बाद रिकी पोंटिंग इस रिकॉर्ड को बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पोंटिंग ने 1996 से 2011 के बीच खेले गए विश्वकप में 46 मैच खेले इस दौरान उन्होंने 5 शतक लगाए। सौरव गांगुली ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ के साथ इस मामले में बराबरी पर हैं दोनों ने विश्वकप में 4-4 शतक लगाए हैं। 3 
 
शतक लगाने में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के साथ पाकिस्तान के रमीज राजा, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन, वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड, श्रीलंका के महेला जयवर्धने, पाकिस्तान के सईद अनवर, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या शामिल हैं।
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया