Hanuman Chalisa

Year Ender 2021 : इस साल छोटे शेयरों ने निवेशकों को दिया बड़ा रिटर्न

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (19:20 IST)
नई दिल्ली। इस साल यानी 2021 में छोटी कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को बड़ा रिटर्न (प्रतिफल) दिया है। दलाल पथ पर जोरदार तेजी के बीच इस साल छोटी कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को 60 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला है। माना जा रहा है कि नए साल में भी छोटे शेयरों का यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। शेयर बाजारों के अच्छे प्रदर्शन का सबसे अधिक फायदा छोटे शेयरों को मिला है। जनवरी में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 50,000 अंक के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा था। अक्टूबर में यह 61,000 अंक पर पहुंच गया।

इस साल दिसंबर तक मिडकैप सूचकांक में 6,712.46 अंक या 37.41 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं स्मॉलकैप में 10,824.78 अंक या 59.81 प्रतिशत का उछाल आया है। इनकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 10,146.15 अंक या 21.24 प्रतिशत चढ़ा है।

ट्रेडिंगो के संस्थापक पार्थ न्यति ने कहा, हमारा संरचनात्मक रूप से तेजड़िया बाजार है जहां मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन मुख्य सूचकांक से बेहतर रहता है। हालांकि दीर्घावधि के पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) की घोषणा तथा म्यूचुअल फंड उद्योग में नियामकीय बदलावों की वजह से 2018 की शुरुआत से मार्च, 2020 तक मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के लिए काफी मुश्किल समय रहा।

उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों की घोषणाओं की वजह से भी कई छोटी कंपनियों के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शेयर बाजारों में जोरदार तेजी को वैश्विक केंद्रीय बैंकों के नकदी समर्थन और व्यापक स्तर पर टीकाकरण से मदद मिली है।

इस साल 19 अक्टूबर को मिडकैप सूचकांक अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 27,246.34 अंक पर पहुंच गया। इसी दिन स्मॉलकैप भी 30,416.82 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 19 अक्टूबर को अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 62,245.43 अंक पर पहुंचा था। वर्ष 2020 की शुरुआत में महामारी की वजह से शेयर बाजार भी बुरी तरह प्रभावित हुए थे, लेकिन उसके बाद से बाजारों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

पाइपर सेरिका के संस्थापक अभय अग्रवाल ने कहा, छोटे शेयरों के मुख्य सूचकांक की तुलना में बेहतर प्रदर्शन के कई कारण हैं। वर्ष 2017 में बेहतर प्रदर्शन के बाद छोटे शेयरों का प्रदर्शन बड़े शेयरों की तुलना में कमजोर रहा था। ऊंची वृद्धि वाले छोटे शेयरों में निवेश की इच्छा की वजह से इस साल इनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस साल के अंतिम महीनों में बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की है। वहीं दूसरी ओर स्मॉलकैप में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई), उच्च संपदा वाले लोगों (एचएनआई) तथा खुदरा निवेशकों का निवेश जारी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख