2022 में कैसा रहा सोने का सफर, क्या 2023 में 60,000 रुपए होंगे दाम?

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (15:36 IST)
मुंबई। 2022 में पूरे वर्ष सोने की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव देखा गया। हालांकि साल के अंत में यह फिर लगभग उसी स्तर पर पहुंच गया जहां से 2021 में चला था। हालांकि भारतीय बाजार में नए साल में अधिक निवेशकों के सुरक्षित संपत्ति की ओर बढ़ने से 2023 में सोने की कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।
 
2022 की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 1,800 डॉलर प्रति औंस थी। मार्च में सोना 2,070 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर से नवंबर में 1,616 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक आ गई और उसके बाद से इसमें सुधार हो रहा है। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस बहुमूल्य धातु की कीमत 1,803 डॉलर प्रति औंस है।
 
जिंस बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) पर सोना 54,790 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जब रुपया अमेरिकी डॉलर की तुलना में 83 के करीब है।
 
भविष्य में भू-राजनीतिक स्थिति, मंदी की चिंता, मुद्रास्फीति के रुझान और क्रिप्टो परिसंपत्तियों के लिए कम मांग जैसे कई कारकों से सोने की कीमतों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अनिश्चित समय में सोना को हमेशा एक सुरक्षित पूंजी माना जाता है।
 
कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और जिंस शोध के प्रमुख रविंद्र वी राव ने बताया, 'अगले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के सकारात्मक रुझान के साथ 1,670-2,000 डॉलर के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है। एमसीएक्स पर सोना 48,500-60,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकता है।' हालांकि 2023 में सोने की मांग लचीली होने की संभावना है।
 
राव ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को और सख्त करने से अगले साल की पहली तिमाही में सोने की कीमतों पर गहरा असर पड़ सकता है।
 
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते सोने की कीमतों में अल्पकालिक वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि वर्ष के दौरान मुद्रास्फीति को प्रबंधित करने के लिए फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, जिससे सोने के लिए धारणा प्रभावित हुई।
 
एमसीएक्स पर साल की शुरुआत में सोने का भाव 47,850 रुपए प्रति 10 ग्राम था और फिर मार्च में 55,680 रुपए प्रति 10 ग्राम के शिखर पर पहुंच गया। सितंबर में यह 48,950 रुपए प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर आ गया।
 
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कम से कम 1,885 डॉलर और एमसीएक्स में 57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का भाव आने की उम्मीद है। कोई भी नया भू-राजनीतिक तनाव कीमतों को और बढ़ा सकता है।
 
अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के चेयरमैन आशीष पेठे ने कहा, '2022 की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) में सोने और सोने के आभूषणों की मांग में जोरदार वापसी हुई है। सोने की कीमत में बढ़ोतरी का असर खुदरा काउंटरों पर पड़ा है। अगर सोने की दरें स्थिर हो जाती हैं तो आने वाले साल में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।' (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

UP के कई स्‍कूलों को बम से उड़ाने से धमकी, Email से मचा हड़कंप, मामले की जांच कर रही Cyber टीम

Indore के MTH अस्पताल में अत्यंत दुर्लभ 2 सिर वाले जुड़वां बच्चे का जन्म

डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन स्कैम पर कंबोडिया में बड़ा एक्शन, 3000 से ज्यादा लोग अरेस्ट, 105 भारतीय भी

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन के लिए रवाना, व्यापार समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर, इन उत्पादों का आयात हो जाएगा सस्‍ता

सिया विवाद में मुख्यमंत्री CM डॉ. यादव की बड़ी कार्रवाई, 2 IAS को हटाया

अगला लेख