साल 2024 में भारत के 10 सबसे गर्म शहर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 30 दिसंबर 2024 (14:10 IST)
साल 2024 को अब तक का सबसे गर्म साल माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जानते हैं इस साल भारत के ऐसे 10 शहरों के बारे में जहां का टेंपरेचर सबसे ज्‍यादा हाई रहा। जहां पसीना पसीना हुए लोग। यह थे भारत के वो 10 शहर जो सबसे गर्म रहे।

1. राजस्थान का जेसलमेर : इस साल जेसलमेर में तापमान इतना 54 डिग्री के पार पहुंचा। जेसलमेर की तपती रेत में हमारे देश के जवान भारत-पाक सीमा पर गश्त लगाते हैं। आलम यह था कि इस चिलचिलाती गर्मी की वजह से एक जवान शहीद हो गया।

2. राजस्थान का चुरू : राजस्थान के चुरू में 50.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो कि इसे देश का दूसरा सबसे गर्म शहर बनाता है।

3. दिल्ली का मुंगेशपुर : मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया।

4. मध्य प्रदेश का निवाड़ी : मध्य प्रदेश के निवाड़ी शहर में 48.7 डिग्री दर्ज किया गया।

5. गुजरात का कंडला : कंडला में तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया, बता दें ये शहर समुद्र के किनारे बसा है। बावजूद इसके यहां भीषण गर्मी दर्ज की गई।

6. पंजाब का बठिंडा : यहां पर तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया।

7. उत्तर प्रदेश का झांसी : झांसी शहर में तापमान 47 डिग्री दर्ज गया। यहां सभी गर्मी से हलाकान नजर आए।

8. छत्तीसगढ़ का रायपुर : छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।

9. हिमाचल प्रदेश का उना : उना जो कि हिमाचल प्रदेश जैसे ठंडे इलाके में आता है, वहां भी तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया गया।

10. जम्मू कश्मीर का भद्रवाह : भद्रवाह में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

अगला लेख