ऐसे जानें दूसरों के मन की बात

मन: शक्ति योगा से जानें मन की बात

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 3 जून 2011 (17:35 IST)
दूसरों के मन की बात जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति में होती है। मनोवैज्ञानिक सहित बहुत से लोग बहुत हद तक चेहरे के भावों को पढ़कर दूसरों के मन की बात जान लेते हैं अर्थात वे मनोभाव को जानने में माहिर होते हैं, लेकिन आपके मन में क्या चल रहा है इसे शब्दश: जानकर बता देना आश्चर्य ही है। योग से यह आश्चर्य प्राप्त किया जा सकता है। आप सोचे और हम बता दें कि आपने क्या सोचा तो आप आश्चर्य नहीं करेंगे?
 
योग के विभूतिपाद में अ‍ष्टसिद्धि के अलावा अन्य अनेकों प्रकार की सिद्धियों का वर्णन मिलता है। उनमें से ही एक है मन: शक्ति योगा। इस योग की साधना करने से व्यक्ति दूसरों के मन की बात शब्दश: जान सकता है और यह बहुत ही सरल साधना है, लेकिन उन लोगों के लिए कठिन हैं जो अपने मन का अस्त-व्यस्त उपयोग करते हैं।
 
कैसे होगा यह संभव : ज्ञान की स्थिति में संयम होने पर दूसरे के चित्त का ज्ञान होता है। यदि चित्त शांत है तो दूसरे के मन का हाल जानने की शक्ति हासिल हो जाएगी। चित्त शांत होता है चित्त की दिशा और दशा को जानने व समझने से। दशा और दिशा जानी जाती है ध्यान द्वारा होशपूर्ण जीने से।
 
सीधा-सरल-सा सूत्र है कि जब तक आप बोलते हैं सामने वाला सुनता है। आप बोलना बंद करते हैं तभी सामने वाला जो बोल रहा है उसे आप सुन पाते हैं और समझ पाते हैं। यदि दोनों ही लगातार बोलते रहें तो दोनों को कुछ भी समझ में नहीं आएगा।
 
ठीक इसी तरह यदि आपका मन चुप है तभी आपको दूसरे का मन सुनाई देने लगेगा। मन का चुप होने का मतलब की आप विचार और कल्पनाओं से बाहर निकलकर पूर्णत: शांत हैं। इसे ही चित्त का शांत होना कहते हैं। कहते हैं कि इस मन: शक्ति योग के बल पर योगी चिंटियों के पैरों में बंधें घुंघरू की आवाज भी सुन सकता है तो आपके मन में तो दुनिया भर का शोर मचा हुआ है।
 
खैर यदि अभ्यास द्वारा दूसरों के मन की बात जानने में आप सक्षम नहीं भी हो पाएं तो चित्त तो शांत हो ही जाएगा और शांत चिंत से सभी तरह के रोग और शोक मिट जाते हैं। सेहत के लिए यह लाभदायक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि में किया जाने वाला गरबा देवी की आराधना के साथ कैसे है एक बेहतरीन व्यायाम

गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक जिनके गानों के बिना अधूरा है नवरात्रि सेलिब्रेशन, जानिए कैसे हुई थी करियर की शुरुआत

राजगिरा के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, व्रत के अलावा भी खा सकते हैं इससे बने व्यंजन

ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी : महिलाओं और लड़कियों के फेस्टिव लुक के लिए है परफेक्ट चॉइस

इस बार करवा चौथ पर पत्नी जी को दें ऐसा उपहार कि ये मौका बन जाए यादगार

सभी देखें

नवीनतम

World Habitat Day: 2024 में कब है विश्व पर्यावास दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2024 थीम

Internatinal Teachers Day: जानिए 5 अक्टूबर को दुनिया भर में कैसे मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

5 अक्टूबर : रानी दुर्गावती की जयंती, जानें 5 अनसुनी बातें

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

Stay Focused : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए असरदार है ध्यान केंद्रित करने के ये आसान उपाय

अगला लेख