Hanuman Chalisa

योग चिकित्सा के लाभ

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 11 सितम्बर 2012 (19:38 IST)
योग के आसन दूसरे शारीरिक आसनों की अपेक्षा लम्बे शोध और प्रयोग के बाद रोग, शरीर विज्ञान के अनुसार निर्मित किए गए हैं। ऋषि-मुनियों ने योगासन का अविष्कार रोगों को दूर कर लम्बी आयु के लिए किया था, क्योंकि वे स्वस्थ रहकर ज्यादा से ज्यादा जीना चाहते थे ताकि मोक्ष पाया जा सके।
 
योग के आसनों द्वारा कोई सा भी रोग दूर किया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति को रोगी बनाकर जल्दी ही मृत्यु की ओर धकेलने वाले शारीरिक मल और जहर को दूर कर योग एक स्वस्थ और शक्तिशाली जीवन प्रदान करता है। यह काया को सुंदर और कांतिमय बनाता है। इसीलिए योग चिकित्सा का महत्व बढ़ा है।
 
योग चिकित्सा के लाभ :
 
1.हड्डियां : रीढ़ की हड्डी शरीर की महत्वपूर्ण हड्डी है। इसी पर शरीर की सभी हड्डियां निर्भर रहती है। निरंतर योग करते रहने से रीढ़ की हड्डी लचीली और मजबूत हो जाती है जिसके कारण व्यक्ति को कभी बुढ़ापा नहीं आता।
 
इसके अलावा हाथ और पैरों की हड्डियां भी लचकदार बनी रहती है जिसके कारण छोटी-मोटी जगह से गिरने या छुटपुट दुर्घटना होने से कभी फ्रेक्चर की नौबत नहीं आती। हड्डियों के मजबूत और लचीले बने रहने से मांसपेशियों को भी ताकत मिलती है।
 
2.मांसपेशियां : आसनों को करते रहने से शरीर की मांसपेशियों को ताकत मिलती है। इससे जहां कमजोर व्यक्ति हष्ट-पुष्ट हो जाते हैं वही मोटे लोग दुबले पतले होकर स्वस्थ बने रहते हैं। मांसपेशियों का मजबूत और स्वस्थ रहना जरूरी है क्योंकि इससे भीतरी अंगों को ताकत मिलती है और रक्त वाहिनियां भी दुरुस्त होती है।
 
3.धमनियां : योग के आसनों को करने से रक्त वाहिनियां भी लचीली बनी रहती है जिसके कारण हृदय तक आसानी से रक्त पहुंचता है और वह स्वस्थ बना रहता है। इस क्रिया से खून भी साफ बना रहता है। रक्त वाहिनियों के अलावा अन्य प्रकार की नाड़ियां और धमनियां भी मजबूत रहकर फेंफड़ों, मस्तिष्क और आंखों को लाभ पहुंचाती रहती है।
 
4.भीतरी अंग : योग के आसनों को निरंतर करते रहने से शरीर के भीतरी अंगों में जमा मल और जहर बाहर निकल जाता है जिससे कि वह पुन: सुचारू रूप से कार्य करने लगते हैं। इस क्रिया से वे लम्बे काल तक स्वस्थ बने रहते हैं।
 
5.बाहरी अंग : जबकि शरीर भीतर से स्वस्थ और ताकतवर बनेगा तो स्वाभाविक रूप से ही बाहरी अंगों और चमड़ी को इसका लाभ मिलेगा। संपूर्ण देह कांतिमय, सुंदर और स्वस्थ नजर आएगी। आसनों के द्वारा शरीर को एक सुंदर शेप दिया जा सकता है।
 
-वेबदुनिया डेस्क

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Traditional Punjabi Recipe: कैसे बनाएं पारंपरिक पंजाबी भोजन सरसों का साग और मक्के की रोटी

मेंटल हेल्थ स्ट्रांग रखने के लिए रोजाना घर में ही करें ये 5 काम

Health Benefits of Roasted Potatoes : भुने आलू खाने से हेल्थ को मिलते हैं ये 6 सेहतमंद फायदे

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

एक आकाशीय गोला, जो संस्कृत मंत्र सुनते ही जाग जाता है

सभी देखें

नवीनतम

हर्निया सर्जरी का मतलब व्यायाम पर रोक नहीं: डॉ. अचल अग्रवाल

ध्यान की कला: स्वयं की खोज की ओर एक यात्रा

World Meditation Day: ध्यान साधना क्या है, कैसे करें शुरू? जानें महत्व

Solstice 2025: 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन, जनिए 5 दिलचस्प बातें

International Day of Meditation: विश्व ध्यान दिवस पर क्या करें?, जानें 10 काम की बातें

अगला लेख