नियम के फायदे अनेक

अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
मंगलवार, 21 सितम्बर 2010 (14:23 IST)
ND
अनियमित जीवनशैली से अनियमित भविष्य निकलता है, जिसमें दु:ख और रोग के सिवाय कुछ भी नहीं होता। नियम के माध्यम से शरीर और मन को सेहतमंद बनाया जा सकता है। आष्टांग योग के दूसरे अंग नियम भी पाँच प्रकार के होते हैं : (1)शौच, (2) संतोष, (3)तप, (4)स्वाध्याय और (5)ईश्वर प्राणिधान।

(1) शौच- शरीर और मन की पवित्रता ही शौच है। शरीर और मन की पवित्रता से रोग और शोक का निदान होता है। शरीर की पवित्रता के लिए मिट्टी, उबटन, त्रिफला, नीम आदि लगाकर निर्मल जल से स्नान कर शुद्ध होते हैं और काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को त्यागने से मन की शुद्धि होती है।

(2) संतोष- मेहनत और लगन द्वारा प्राप्त धन-स‍म्पत्ति से अधिक की लालसा न करना, न्यूनाधिक की प्राप्ति पर शोक या हर्ष न करना ही संतोष है। संतोषी सदा सुखी। अत्यधिक असंतोष से मन में बेचैनी और विकार उत्पन्न होता है, जिससे शरीर रोगग्रस्त हो जाता है।

(3) तप- सुख-दुख, भूख-प्यास, मान-अपमान, हानि-लाभ आदि को दृड़ता से सहन करते हुए मन और शरीर को विचलित न होने देना ही तप है। भोग-संभोग की प्रबल इच्छा पर विजय पाना भी तप है। तप है-इंद्रिय संयम। तप से शरीर और मन मजबूत होते हैं।

(4) स्वाध्याय- स्वाध्याय का अर्थ है स्वयं का अध्ययन करते हुए विचार शुद्धि और ज्ञान-प्राप्ति के लिए सामाजिक, वैज्ञानिक तथा आध्यात्मिक विषयों का नित्य-नियम से पठन-मनन करना। कहते हैं कि ज्ञान ही दुखों से छुटकारा पाने का रास्ता है।

(5) ईश्वर प्राणिधान- इसे शरणागति योग या भक्तियोग भी कहा जाता है। मन की स्थिरता और शरीर की शांति के लिए केवल एक ईश्वर को ही अपना ईष्ट बनाएँ, जिससे मन भ्रम और भटकाव से छुटकर उर्जा को संवरक्षित करने लगेगा।

मन, वचन और कर्म से ईश्वर की आराधना करना और उनकी प्रशंसा करने से चित्त में एकाग्रता आती है। इस एकाग्रता से ही शक्ति केंद्रित होती है जो दुख और रोग से लड़ने की ताकत देती है। 'ईश्वर पर कायम' रहने से शक्ति का बिखराव बंद होता है।

यौगा पैकेज : प्राणायाम से निगेटिव ऊर्जा का निकास होता है। कपालभाति और भस्त्रिका किसी योग शिक्षक की सलाह अनुसार करें। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें। ज्ञान, पृथिवि, वरुण, वायु, शून्य, सूर्य, प्राण, लिंग, अपान और अपान वायु मुद्रा करने से सभी तरह के रोगों में लाभ प्राप्त किया जा सकता है। दस मिनट का ध्यान आपको रिफ्रेश कर देगा।

Diet Tip : कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं अदरक, दिल की सेहत के लिए है गुणकारी

गर्भावस्था में क्यों बनी रहती है पैरों में सूजन, जानिए कारण और उपचार

नहाने के पानी में मिला लें ये सफेद चीज, खिल उठेगी स्किन और भी हैं कई फायदे

रोज की बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान? हफ्ते में सिर्फ 1 बार लगाएं ये आयुर्वेदिक हेयर मास्क और पाएं राहत

Sleeping Tips : सोने से पहले इन तरीकों से करें मेडिटेशन, मिनटों में दूर होगी नींद न आने की समस्या

बसन्त पंचमी पर बेटी का हुआ है जन्म तो दीजिए उसे मां सरस्वती के नामों से प्रेरित ये सुंदर नाम

बजट 2025 में हुआ मखाने जिक्र, जानिए क्यों कहलाता है सुपर food

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

बजट में बिहार में मखाना बोर्ड गठन का जिक्र, जानिए कैसे होता है मखाना उत्पादन और सेहत के लिए मखाने के फायदे

Harmful Effects Of Milk : दूध के साथ ये 5 Foods खाना आपकी सेहत पर डाल सकता है उलटा असर, जानें क्यों है ये गलत कॉम्बिनेशन