योग : संतोषी सदा सुखी

अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
FILE
योग के दूसरे अंग नियम का दूसरा उपांग है- संतोष। संतोष से शांति की प्राप्ति होती है। शांति से मन और शरीर निरोगी बनते हैं। काया का निरोगी और मन का मनमौजी होना जरूरी है तभी संसार या संन्यास को साधा जा सकता है।

सांसारिक संतोष : संसार में सुखी और निरोगी जीवन जीना है तो कम से कम, लेकिन जरूरी आवश्यकताओं पर ध्यान दें- रोटी, कपड़ा और मकान। मेहनत और लगन द्वारा प्राप्त धन-स‍म्पत्ति से अधिक की लालसा न करना, न्यूनाधिक की प्राप्ति पर शोक या हर्ष न करना ही संतोष है। संतोषी सदा सुखी।

आध्यात्मिक संतोष : साधना या सिद्धि में वही व्यक्ति प्रगति कर पाता है जिसमें धैर्य और संतोष है। व्यग्र व्यक्ति 'ध्या न' द्वार ा थोड़ा बहुत प्राप्त हुआ धन भी खो देता है। स्यवं के द्वारा अर्जित ध्यान, भजन, भक्त या साधना में जो संतोष मिलता है वह किसी दूसरे के द्वारा बताए गए मार्ग से नहीं। अपना मार्ग स्वयं खोजो। तंत्र, मंत्र, यंत्र, ज्योतिष या बाहरी उपक्रम से साधना या संसार के हित नहीं सधते बल्कि ये व्यक्ति को भटकाते हैं। शक्ति या शांति स्वयं के भीतर ही विराजमान है।

असंतोष का नुकसान : अत्यधिक असंतोष से मन में बेचैनी और विकार उत्पन्न होता है, जिससे शरीर और मन रोगग्रस्त हो जाता है। असंतोष की भावना लगातार रहने से व्यक्ति किसी गंभीर रोग का शिकार भी हो सकता है। असंतोष से अनिंद्रा रोग उत्पन्न होता है तथा ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है। असंतोष से ईर्ष्या, द्वैष, क्रोध, द्वंद्व आदि मनोरोग भी उत्पन्न होते हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण

घर की लाड़ली को दीजिए श अक्षर से शुरू होने वाले ये पारंपरिक नाम

Indian Street Food: घर पर कच्छी स्टाइल दाबेली कैसे बनाएं, जानें पूरी रेसिपी

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

लू लगने पर ये फल खाने से रिकवरी होती है फास्ट, मिलती है राहत

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम अटैक के बाद क्‍यों हो रही है फिल्‍म The Social Dilemma की चर्चा?

इंदौर में स्वस्थ जीवनशैली और लंबी उम्र के लिए जागरूकता कार्यक्रम, "लिव लॉन्ग, लिव स्ट्रॉन्ग"

भारत-पाक युद्द हुआ तो इस्लामिक देश किसका साथ देंगे?

गर्मियों में इन हर्बल प्रोडक्ट्स से मिलेगी सनबर्न से तुरंत राहत

जल की शीतलता से प्रभावित हैं बिटिया के ये नाम, एक से बढ़ कर एक हैं अर्थ