Hanuman Chalisa

मानसिक रूप से हैं परेशान तो पड़ेगा हार्ट पर लोड, आजमाएं हेल्थ टिप्स

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (18:20 IST)
Health tips : हमारे मन और मस्तिष्क का शरीर पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। मन और मस्तिष्क यदि हेल्दी है तो शरीर में हेल्दी रहेगा। यदि आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हैं, चिंतित हैं, बैचेन हैं तो इसका आपके हार्ट पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आपकी श्वासों में भी बदलाव हो जाएगा जिसके चलते मस्तिष्क में ऑक्सिजन लेवल भी घटने लगता है। ऐसे में आजमाएं योग की हेल्थ टिप्स।
 
तनाव को कम करता है प्राणायाम : यदि नियमित तौर पर प्राणायाम का अभ्यास किया जाए तो इससे श्वास की गति में सुधार होता है और मस्तिष्क में ऑक्सिजन का लेवल बढ़ेगा। इसके चलते दिमाग में तनाव नहीं रहेगा।  
 
मानसिक तनाव दूर करता है एक पादासन : एक पादासन करने के लिए आप अपने दाएं पैर के घुटनों से मोड़कर बाएं पैर की जांघों पर रख दें। साथ ही दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर प्रणाम की मुद्रा में आ जाएं। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं। एक पादासन को करने से मानसिक तनाव से निजात मिलता है और शरीर फुर्तीला हो जाता है।
 
ध्यान से मानसिक चिंताएं हट जाती है : प्रतिदिन 5 से 10 मिनट का ध्यान करने से मस्तिष्क शांत हो जाता है जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक की क्षमता भी बढ़ती है और शरीर निरोगी हो जाता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और हार्ट को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख