Hanuman Chalisa

परिवृत्त पार्श्वकोणासन : श्वास लेने की क्षमता में होता है सुधार

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 9 अगस्त 2021 (15:36 IST)
अंगसंचालन या सूक्ष्म व्यायाम के बाद ही हमें योग के आसन करना चाहिए। मुख्‍यत: 84 योग आसन हैं उन्हीं में से एक है परिवृत्त पार्श्वकोणासन। आओ जानते हैं कि यह योगासन किस तरह करते हैं और क्या है इसके फायदे।
 
 
कैसे करें :
1. सबसे पहले एक दरी या योगा मैट पर ताड़ासन या पर्वतासन की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
 
2. फिर श्वास खींचते हुए दोनों पैरों के बीच 4 या 5 फीट का अंतर करें।
 
3. श्वास छोड़ते हुए दाएं पैर को 90 डिग्री और बाएं पैर को 60 डिग्री घुमाएं।
 
4. अब दाएं पैर के घुटने को मोड़ते हुए बाएं पैर के जांघ को सतह के सामानान्तर ले जाएं।
 
5. अब आप अपने बाएं पैर को सीधा करें और शरीर को दाएं ओर मोड़ दें।
 
6. दाएं पैर को सतह पर लगाकर रखें और हाथों को नम:स्कार मुद्रा में रखें।
 
7. इस मुद्रा में कम से कम 10 से 30 सेकंड तक रहें और पुन: क्रमश: पुरानी मुद्रा में लौट आएं।
 
सरल तरीका : 
1. सबसे पहले एक दरी या योगा मैट पर ताड़ासन या पर्वतासन की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
 
2. फिर श्वास खींचते हुए दाहिना पैर आगे लगभग 4 या 5 फीट दूर रखें।
 
3. फिर बाएं पैर के घुटने को भूमि पर टिका दें। 
 
4. अब दोनों हाथों की नमुस्कार मुद्रा बनाकर कमर को छुकाते हुए मोड़ें और बाएं हाथ की कोहनी को दाहिने पैर के घुटने के पास बार की ओर लगा दें। 
 
5. गर्दन को भी मोड़कर ऊपर की ओर देखें।
 
6. इस स्थिति में याथा‍शक्ति कुछ देर तक रुकें और श्वास छोड़ते हुए उल्टे क्रम में पुन: प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।
 
इस योगासन के फायदे : 
1. श्वास लेने की क्षमता में होता है सुधार।
2. रीढ़ की हड्डी के त्रिकास्थि को करता है मजबूत।
3. पाचन क्रिया भी होती है मजबूत।
4. पूरे शरीर को डिटॉक्स करता है।
6. हाथ और पैरों की नसों को मजबूत करता है।
7. ऊपरी धड़, कंधों और सीने को मजबूत बनाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख