बत्ती गुल (15 मार्च 2012)

Webdunia
हरे, पीले, लाल, गुलाबी, नीले और भी ढ़ेर सारे रंगों से रंगे विद्यार्थी और रंगों भरा कैम्पस। यहाँ का माहौल सिर्फ रंगों से ही नहीं, संगीत से भी सराबोर है। ढोलक की ताल पर नाचते-गाते विद्यार्थियों ने कैम्पस का माहौल बदल दिया है। चारों ओर मस्ती भरा माहौल था। होली और रंगपंचमी की खूब मस्ती रही, लेकिन एक रंग होता है देश का रंग। इस देश के रंग में कितने सराबोर हैं हमारे युवा, यह जानने के लिए हम चले बत्ती गुल करने के लिए फिर से युवाओं की ओर।

प्रश्न : भारत के नए सेना प्रमुख के रूप में किसके नाम की घोषणा की गई है?
ऑप्शन - बिक्रम सिंह, देवेन्दर सिंह, गगनदीप सिंह, सुरजीत सिंह

ND
सबसे पहले हमारी बात हुई अनुज पाण्डे से। इनके ग्रुप ने इन्हें पकड़ कर हमारे सामने खड़ा किया और वे बत्ती गुल का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए। प्रश्न और ऑप्शन सुनकर अनुज ने कहा कि गगनदीप सिंह होना चाहिए सही जवाब। (अखबार पढ़ते हैं आप?) हाँ पढ़ता तो हूँ, यह खबर भी पढ़ी थी, पर अच्छे से याद नहीं है। (तो जनाब ऐसा कैसे अखबार पढ़ते हैं आप?) आपकी बत्ती तो गुल।

ND
इस ग्रुप को छोड़ हम आगे बढ़े तो बेंच पर बैठकर बतियाते हुए हमें कुछ दोस्त दिखाई दिए। इनमें से एक थे गौरव उतेकर। गौरव बताइए कौन बनेंगे नए सेना प्रमुख? सुरजीत सिंह। (अखबार में पढ़ा?) हाँ, अखबार में ही पढ़ा था। (ध्यान से पढ़ा था?) हाँ अमम... ओह! ध्यान से पढ़ा होता तो आपकी बत्ती गुल न हुई होती। अब जरा ध्यान से पढ़िएगा अखबार।

ND
हर्षिता मालवीय आपको पता है इसका सही जवाब? गगनदीप सिंह बनेंगे नए सेनाध्यक्ष। वैसे मैं पेपर में सिर्फ हेडलाइन्स ही पढ़ती हूँ। (मोहतरमा, हेडलाइन्स में ही था उनका नाम) जो कि गगनदीप सिंह तो बिलकुल भी नहीं है। आपकी बत्ती भी गुल हो गई। हेडलाइन्स भी पढ़ीं तो इतनी जल्दबाजी में। अब की बार पढ़ें तो कुछ अधिक ध्यान देकर पढ़ें।

ND
सुरभि आप कोशिश करेंगी क्या? अरे मैंने यह खबर देखी थी पेपर में। हेडिंग में ही था उनका नाम, पर कुछ काम आ गया और मैं जल्दबाजी में पढ़ नहीं पाई। खैर कोशिश तो कर ही सकती हूँ, आप ऑप्शन्स बताइए। ऑप्शन सुनकर इन्होंने सुरजीत सिंह का नाम लिया। क्या सुरभि अखबार हाथ में लिया और पढ़ा नहीं। पढ़ लेतीं तो आपकी बत्ती, गुल होने से बच जाती न।

ND
आखरी में जब हम हताश होकर लौट रहे थे तभी हमारी नजर पड़ी प्रेरित पंड्‌या पर। सवाल सुनते ही प्रेरित ने तुरंत जवाब दे दिया बिक्रम सिंह बनेंगे नए सेना प्रमुख। (अरे वाह शानदार) कैसे पता आपको? अखबार में पढ़ा था। मैं सेना में जाना चाहता हूँ, इसलिए सेना से जुड़ी खबरें जरूर पढ़ता हूँ। मुबारक हो प्रेरित आपकी बत्ती जल गई।

दोस्तों वी.के. सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह नए सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगे।

- आरती मंडलोई


Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बिन बालों की ब्राइड निहार सचदेव का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक, ताने मारने वालों को ऐसे दिया करारा जवाब

अपने बच्चों को सरल और आसान भाषा में समझाएं गुड टच और बेड टच, इन टिप्स की लें मदद

जल्दी करना है वेट लॉस तो फॉलो करें ये मैजिक रूल्स, रिजल्ट देखकर लोग करेंगे तारीफ

सर्दियों में इन 5 बीमारियों में बहुत फायदेमंद है संतरे का जूस, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

लाइफ को स्ट्रेस फ्री बनाते हैं ये ईजी टिप्स, रूटीन में करें शामिल

सभी देखें

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

टेडी बियर कैसे बना वैलेंटाइन वीक का सबसे क्यूट और खास दिन? कैसे हुई टेडी डे की शुरुआत?

गट हेल्थ को करना है रिसेट तो खाएं पोषक तत्वों से भरपूर होम मेड माउथ फ्रेशनर, वेट लॉस में भी है मददगार

वैलेंटाइन वीक में क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे, लव हॉर्मोन के लिए कैसे फायदेमंद है चॉकलेट?

पीरियड क्रेम्प से राहत दिलाती है ये होम मेड हर्बल चाय, पेनकिलर से ज्यादा होती है असरदार