बत्ती गुल (23 फरवरी 2012)

Webdunia
बत्ती गुल के लिए कॉलेज-कॉलेज घूमते हुए बोर हो गए थे। सोचा इस बार किसी नई जगह जाकर बत्ती गुल किया जाए। बस हम निकल पड़े शहर के धड़कते दिल राजवाड़ा की ओर। काफी देर इधर-उधर भटकने के बाद भी बात नहीं बनी तो हम राजवाड़ा छोड़ सेंट्रल मॉल की तरफ चले गए। यहाँ अपेक्षा के अनुरूप हमें कई युवा साथी मिल गए और साथ ही बत्ती गुल के इस बार के प्रतिभागी भी।

प्रश्न: उप्र में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने किस पार्टी के नेताओं की सूची फाड़ी थी?
ऑप्शन - सपा, बसपा, भाजपा, जनता दल

ND
फिल्म की टिकट लेने की गहमा-गहमी के बीच हमें तीन दोस्त मिले। पहला नंबर भरत झंडी का। ये अपने दोस्तों के साथ 'घोस्ट राइडर' देखने आए थे, पर टिकट नहीं मिली। भरत आपको पता है राहुल गाँधी ने किस पार्टी के नेताओं की सूची फाड़ी थी? प्रश्न सुन कर वे थोड़ा घबराए। अरे घबराइए मत, ऑप्शन हैं। सुन कर इन्होंने सपा का नाम लिया। चलिए कोई बात नहीं अब तो आपकी बत्ती जल गई।

ND
अंशुल पोरवाल पहले बताएँ आप क्या करते हैं? मैं सीए की तैयारी कर रहा हूँ। (बढ़िया) अच्छा, आपको इस प्रश्न का उत्तर पता है? हाँ समाजवादी पार्टी का की लिस्ट राहुल ने फाड़ी थी। बाद में पता लगा था कि उस कागज में कांगे्रस के ही नेताओं के नाम थे, न कि सपा की चुनावी घोषणाएँ। (अरे वाह! कहाँ से मिली यह सारी जानकारी?) मैंने भी पेपर में ही पढ़ा था इस बारे में।

ND
हिमांशु ताम्रकर आप क्या करते हैं? मैं सीए की तैयारी कर रहा हूँ। अच्छा, जवाब बताइए। सपा की लिस्ट फाड़ी थी राहुल ने। इस बारे में न्यूज चैनल और अखबारों में खूब न्यूज आई थी, वहीं से पता लगा। (ऐसे ही खबरों पर नजर रखी तो आपकी बत्ती कोई गुल नहीं कर पाएगा।) तो अब किसी और थिएटर की ओर? हाँ, मूवी देखना है तो इतनी मेहनत तो करना ही होगी।

ND
इनसे विदा लेने के बाद हमें मिले हिमांशु मक्खर। प्रश्न सुन कर सोचने के बाद भी जब ये सही जबाव नहीं दे पाए तो इन्होंने ऑप्शन्स माँगे। ऑप्शन के बाद भी इन्हें उत्तर नहीं मिला। दोस्त बार-बार बसपा कह रहे थे। अंत में इन्होंने भाजपा कहा। राहुल कांग्रेसी हैं तो उन्होंने भाजपा की लिस्ट ही फाड़ी होगी। (पक्का?) हाँ पक्का। माफ कीजिए, आपकी बत्ती गुल हो गई।

ND
फिर हमें मिले प्रांशुल श्रीवास्तव । प्रांशुल क्या करते हैं? मैं बीई कर रहा हूँ। जैसे ही हमने इन्हें बताया कि हम एक करंट अफेयर पर एक प्रश्न पूछने वाले हैं, तो इन्होंने बहाने बनाना शुरू कर दिए। अरे हमें कुछ नहीं पता। टीवी भी नहीं है। अखबार आता होगा? नहीं आता। प्रश्न बताइए शायद मुझे पता हो। इन्होंने बसपा का नाम लिया। (क्यों?) जाहिर है तुक्का मारा, जो कि गलत है।

सही जवाब : राहुल गाँधी ने समाजवादी पार्टी (सपा)की चुनावी लिस्ट फाड़ी थी, परंतु बाद में साफ हुआ की वह सूची मंच पर मौजूद कांग्रेसी नेताओं की थी।

- आरती मंडलोई


Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

बिन बालों की ब्राइड निहार सचदेव का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक, ताने मारने वालों को ऐसे दिया करारा जवाब

अपने बच्चों को सरल और आसान भाषा में समझाएं गुड टच और बेड टच, इन टिप्स की लें मदद

जल्दी करना है वेट लॉस तो फॉलो करें ये मैजिक रूल्स, रिजल्ट देखकर लोग करेंगे तारीफ

सर्दियों में इन 5 बीमारियों में बहुत फायदेमंद है संतरे का जूस, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

लाइफ को स्ट्रेस फ्री बनाते हैं ये ईजी टिप्स, रूटीन में करें शामिल

सभी देखें

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

टेडी बियर कैसे बना वैलेंटाइन वीक का सबसे क्यूट और खास दिन? कैसे हुई टेडी डे की शुरुआत?

गट हेल्थ को करना है रिसेट तो खाएं पोषक तत्वों से भरपूर होम मेड माउथ फ्रेशनर, वेट लॉस में भी है मददगार

वैलेंटाइन वीक में क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे, लव हॉर्मोन के लिए कैसे फायदेमंद है चॉकलेट?

पीरियड क्रेम्प से राहत दिलाती है ये होम मेड हर्बल चाय, पेनकिलर से ज्यादा होती है असरदार