संस्थापक विनय छजलानी का संदेश

Webdunia
शुक्रवार, 19 सितम्बर 2014 (16:36 IST)
वेबदुनिया के संस्थापक और ग्रुप चेयरमैन श्री विनय छजलानी ने विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल के पंद्रह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अपने बधाई संदेश में कहा कि वेबदुनिया की अब तक यात्रा काफी सुखद रही। हालांकि इस अवधि में काफी उतार-चढ़ाव भी देखे। 
 
उन्होंने कहा कि हमारा सपना यह था कि भारत में हर व्यक्ति अपनी भाषा में कंप्यूटर पर काम कर सके। वेबदुनिया के साथ हमने ई-मेल (ई-पत्र), चैट (ई-वार्ता) और उस समय के अन्य प्राचलित जितने भी उपकरण, जिन्हें हम टूल्स कहते हैं, हमने इंटरनेट पर लांच किए थे। हमारी कोशिश यही थी कि एक आम भारतीय अंग्रेजी का की-बोर्ड उपयोग करके हिन्दी सहित अन्य भारतीय भाषाओं में काम कर सके। 

विनयजी ने कहा कि इंटरनेट आज चौपाल की तरह हो गया है। 21वीं सदी डिजिटल मीडिया की होगी। समाज के विकास में भी इसके अहम परिणाम देखने को मिले हैं। मिस्र, लीबिया और साइप्रस की क्रांति में भी इस माध्यम का योगदान रहा है। वेबदुनिया के पाठकों को अपनी 'ताकत' बताते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी संख्‍या और सहयोग निरंतर बना रहेगा।

विस्तृत संदेश के लिए वीडियो देखें...
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

फूलपुर में भाषण नहीं दे सके राहुल और अखिलेश, जानिए क्या है वजह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा