आजादी के 75 साल : मुंबई में आतंकी हमला, चन्द्रयान अभियान

कमलेश सेन
शनिवार, 13 अगस्त 2022 (18:07 IST)
2007- देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा देवी पाटिल का चयन हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने रॉकेट लॉन्च किया। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया था।
 
2008- मानवरहित अंतरिक्ष यान 'चंद्रयान प्रथम' श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। मुंबई में समुद्री मार्ग से पाकिस्तानी आतंकवादी होटल ताज में प्रवेश कर गए और गोलीबारी की जिससे कई लोग मारे गए। सेना ने मुक्ति अभियान चलाकर एकमात्र आतंकवादी को बंदी बना लिया जिसका नाम कसाब था। बाकी सैन्य अभियान में मारे गए।
 
2009- मीरा कुमार लोकसभा की पहली महिला स्पीकर चुनी गईं। राजधानी गुवाहाटी और अन्य स्थानों पर शक्तिशाली बम धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।
 
2010- भारत में आधार पहचान योजना का महाराष्ट्र से श्रीगणेश और रंजना सोनवणे देश की प्रथम आधार पहचान की नागरिक बनीं।
 
2011- बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी को पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। भारत ने 10वां विश्व कप क्रिकेट जीता। मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर बम विस्फोट में 20 लोगों की मौत।
 
2012- मुंबई की होटल ताज में हुए आतंकवादी हमले में गिरफ़्तार आतकवादी कसाब को फांसी। प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित। बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण। इस मिसाइल की रेंज 5,000 किलोमीटर है। दिल्ली की बस में निर्भया के साथ हुई घटना ने देशभर को झकझोरकर रख दिया। देशभर में निर्भया के पक्ष में जनसमूह खड़ा हो गया।
 
2013- भारतीय अंतरिक्ष विभाग की एक महती सफलता का वर्ष रहा। इस साल भारत का मंगल यान पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह पर पहुंच गया। अमेरिका, रूस और यूरोप के बाद मंगल पर कदम रखने वाला भारत 4था देश बना। हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थस्थान केदरनाथ पर प्राकृतिक आपदा और उससे आई नदी में बाढ़ में 5 हजार से भी अधिक लोगों की मौत का अनुमान व्यक्त किया गया। यह देश की सबसे बड़ी आपदा थी।
 
2014- विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत को पोलियोमुक्त घोषित किया गया। देश में संपन्न चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ज्यादा स्थान हासिल किए। भाजपा ने गठबंधन सरकार बनाई। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने।
 
2015- योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग का गठन। दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी को सफलता। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम का निधन। अटलबिहारी वाजपयी और मदनमोहन मालवीय (मरणोपरांत) को भारतरत्न देने की घोषणा। भारत में 100 नगरों को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना। डबल ग्रैंडस्लैम जीतने वालीं सानिया मिर्जा प्रथम भारतीय बनीं। भारत-बांग्लादेश के मध्य ऐतिहासिक समझौता।
 
2016- न्यायालय ने सिनेमागृह में फिल्म आरंभ करने से पहले राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य किया। देश के प्रधानमंत्री ने 500 और 1,000 के नोटों को बंद करने की घोषणा की। देश में एटीएम पर भीड़ लग गई। बैंकों में लंबी-लंबी लाइन में लोग अपनी मुद्रा बदलवाने के लिए खड़े हो गए। पुरे देश में खलबली मच गई। चूंकि यहयोजना चरणबद्ध थी, पर लोगों में भय था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

कुणाल कामरा ने टी-सीरीज पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

राणा सांगा विवाद पर अखिलेश यादव का यू टर्न, BJP पर बरसे, बयान देने वाले रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

क्‍या भारत-चीन संबंध होंगे बेहतर, LAC को लेकर हुई समीक्षा बैठक

किसानों को धोखा देने से किसी का भला नहीं होगा : निर्मला सीतारमण

LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा पड़ोसी देश नेपाल

अगला लेख