Hanuman Chalisa

84 महादेव : श्री बिल्वेश्वर महादेव(83)

Webdunia
एक बार ब्रह्मा ने ध्यान किया उससे कल्पवृक्ष उत्पन्न हुआ। उसके नीचे एक पुरुष आराम कर रहा था। ब्रह्मा आए और उसे बिल्व दिया। ब्रह्मा के जाने के बाद इंद्र वहां आए और उसे पृथ्वी पर राज करने के लिए कहा। बिल्व प्राप्त पुरुष ने कहा, इंद्र का वज्र मिले तो वह पृथ्वी पर राज करेगा। इंद्र ने उससे कहा कि जब भी तुम वज्र का स्मरण करोगे वज्र तुम्हारे पास आ जाएगा । इसके बाद उस पुरुष का नाम ही बिल्व हो गया। बिल्व पृथ्वी पर राज करने लगा। कपिल मुनि व राजा बिल्व में मित्रता हो गई। एक बार धर्मवार्ता के दौरान दोनों झगड़ने लगे। बिल्व ने भगवान विष्णु की उपासना कर वरदान मांगा कि कपिल उससे डरे। वरदान देकर विष्णु कपिल मुनि के पास गए।  
उनसे कहा कि वह बिल्व से कहें वह उससे डरते हैं। कपिल मुनि ने मना कर दिया। बिल्व प्रलाप करने लगा, कपिल उससे डरते नहीं है यह देख इंद्र ने कहा, बिल्व तुम महाकाल वन में पश्चिम दिशा में स्थित शिवलिंग के दर्शन करो इससे तुम्हें विजय प्राप्त होगी।

बिल्व महाकाल वन में आया ओर यहां आकर उसने शिव के दर्शन कर पूजन किया इस बीच कपिल मुनि वहां पहुंचे उन्होंने देखा बिल्व के शरीर में शिव है तो उन्होंने बिल्व से कहा, तुमने मुझे जीत लिया। मैं अपनी हार मानता हूं। राजा बिल्व के दर्शन-पूजन के कारण शिवलिंग बिल्वेश्वर महादेव के नाम से विख्यात हुआ। मान्यता है कि जो मनुष्य बिल्वेश्वर शिवलिंग के दर्शन करेगा। वह सभी पापों से मुक्त होगा। अंतकाल में शिवलोक को प्राप्त करेगा। यह मंदिर अंबोदिया गांव में है। 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति से बना ये खास राजयोग, 4 राशियों के लिए धनवर्षा

कुंभ राशि पर चल रहा है शनि की उतरती हुई साढ़ेसाती, पढ़ें क्या होगा इसका प्रभाव

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना

शुक्र तारे का नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों पर होगा सकारात्मक असर

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत