Hanuman Chalisa

84 महादेव : श्री दुर्दुरेश्वर महादेव(84)

Webdunia
अयोध्या के राजा को वन में एक कन्या मिली। वे उससे विवाह कर उसे राज्य मे ले आए। उसके मोह में राजा का ध्यान राजकाज से हट गया। राजा के मंत्री ने सुंदर वाटिका निर्माण कराकर राजा को वहां उसे रानी के साथ छोड़ दिया। एक बार रानी वहां बने एक तालाब में स्नान करने गई और फिर वापस नहीं आई। उस तालाब में दुर्दुर (मेंढक) अधिक थे। राजा ने सभी मेढकों को नष्ट करने का आदेश दे दिया। इस बीच मेंढकों का राजा निकलकर आया और कहा मेरा नाम आयु है ओर जो कन्या है वह उसकी पुत्री है। उसकी कन्या को नाग लोक का राजा नागचूड़ ले गया है। आप उसे याद करें ओर उससे रानी को मांगें। नागचूड़ ने राजा को उसकी रानी सौंप दी। नागचूड़ ने कहा कि उसने गालव ऋषि का उपहास उड़ाया था इस कारण उसे दुर्दुर होने का श्राप दिया।

उन्होंने कहा जब तुम अपनी कन्या इक्श्वाकु कुल के राजा को दान करोगे और महाकाल वन के उत्तर में स्थित शिवलिंग के दर्शन करोगे तो तुम्हें मुक्ति मिलेगी। ऐसा करने के बाद वे स्वर्ग को प्राप्त हुए। दुर्दुर से मुक्ति के कारण शिवलिंग दुर्दुरेश्वर महादेव के नाम से विख्यात हुए। मान्यता है कि जो भी दुर्दुरेश्वर महादेव के दर्शन करेगा उसके पाप नष्ट होंगे। यह मंदिर आगर रोड़ पर जैथल गांव में है। 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

बृहस्पति अपनी उच्च की राशि कर्क में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों के लिए विपरीत राजयोग

Shani revati 2026: शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम शुरू, 5 रहें बचकर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मई, 2026)

19 May Birthday: आपको 19 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!