Hanuman Chalisa

84 महादेव : श्री गंगेश्वर महादेव(42)

Webdunia
आकाश मार्ग से गंगा जब पृथ्वी पर प्रकट हुई तो भगवान शंकर ने उसे अपनी जटा में धारण किया। शिवजी ने जटा में धारण करने के बाद उसे धरती पर नहीं आने दिया, इससे गंगा क्रोधित हो गई ओर शिवजी के शरीर को शीतल कर दिया। शिवजी ने भी क्रोध में गंगा को जटा में बांध लिया। कई कल्प वर्षो तक गंगा ने जटा में ही तपस्या की। भागीरथ की उपासना से गंगा का धरती पर अवतरण हुआ और समुद्र की पत्नी हुई। एक बार सभी देवी-देवता ब्रह्म लोक में ब्रह्मा की स्तुति करने के लिए वहां पहुंचे वहां गंगा और समुद्र भी गए। वायु के वेग से गंगा का आंचल उड़ गया, इसे देख सभी देवताओं ने अपने मुख नीचे कर लिए परंतु महाभिष नामक राजऋषि गंगा को देखते रहे। यह देखते हुए ब्रह्मा जी ने उसे पृथ्वी लोक पर भेज दिया। 

यह देखकर समुद्र ने भी गंगा को मृत्यु लोक में रहने का श्राप दिया। श्राप के कारण विलाप करती गंगा ने ब्रह्मा से विनय किया। ब्रह्मा ने कहा कि गंगा तुम महाकाल वन में शिप्रा के दक्षिण में स्थित शिवलिंग का दर्शन व पूजन करो। गंगा महाकाल वन आई ओर गंगेश्वर महादेव का अपनी सखी शिप्रा के साथ दर्शन-पूजन किया। गंगेश्वर के दर्शन से गंगा श्राप मुक्त हुई उसी समय समुद्र भी वहां उपस्थित हुए ओर गंगा का सम्मान किया। मान्यता है कि गंगेश्वर के दर्शन से सभी तीर्थो की यात्रा का फल प्राप्त होता है ओर मनुष्य अंतकाल में परमगति को प्राप्त करता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

सिंधु सम्राट राजा दाहिर: शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा