Hanuman Chalisa

84 महादेव : श्री लुम्पेश्वर महादेव(41)

Webdunia
म्लेच्छ गणों का राजा था लुम्पाधिप। उसकी रानी थी विशाला। एक बार राजा ब्राह्मणों के कहने पर युद्ध करने के लिए सामग नामक ब्राह्मण के आश्रम गया। वहां राजा ने आश्रम में कामधेनु गाय की मांग की ब्राह्मण ने मना किया तो राजा ने कामधेनु गाय के साथ पूरे आश्रम का नाश कर दिया। राजा ने अपने बाणों से सागम मुनि का भी वध कर दिया ओर वहां से चला गया। कुछ देर बाद ही वहां सागम मुनि का पुत्र समिधा आश्रम पहुंचा और अपने पिता को मृत देखकर वह रूदन करने लगा ओर फिर उसने अपने पिता की हत्या करने वाले राजा को श्राप दिया कि वह कुष्ठ रोग से पीडित होगा। श्राप के प्रभाव से राजा कुष्ठ रोग से पीडित होकर मृत्यु को प्राप्त करने के लिए निकल गया।

राजा के चिता पर होने पर वहां नारद मुनि प्रकट हुए और उसे समिधा के श्राप से अवगत कराया। नारद मुनि के कहने पर राजा महाकाल वन में केशवार्क महादेव के पास स्थित शिवलिंग का पूजन करने के लिए निकल गया। राजा ने अपनी रानी के साथ शिप्रा स्नान किया ओर शिवलिंग के दर्शन किए। दर्शन मात्र से राजा का कुष्ठ रोग दूर हो गया। राजा ने आपनी रानी के साथ वहां उपस्थित मुनियों का सम्मान किया। राजा लुम्पाधिप के पूजन के कारण शिवलिंग लुम्पेश्वर महादेव के नाम से विख्यात हुआ। मान्यता है कि जो भी मनुष्य पूर्ण भक्ति से पूजन करेगा उसके सात जन्मों के पाप नष्ट होंगे ओर अंतकाल में परम पद को प्राप्त करेगा।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?