Dharma Sangrah

84 महादेव : श्री प्रयागेश्वर महादेव(58)

Webdunia
प्रथम कल्प में स्वंयभू मनु राजा नाम के राजा हुआ करते थे। उनके पुत्र प्रियवत नाम के राजा परम धार्मिक हुए। उन्होंने यज्ञ करके उत्तम दान दक्षिणा देकर यज्ञों को समाप्त किया ओर अपने सात पुत्रों को सातों द्वीपों का राजा बनाया ओर बद्रीनारायण की विशाल नगरी में तप करने चले गए। वे वहां तपस्या में लीन हो गए। नगरी में विचरण करते हुए एक दिन नारद मुनि वहां पहुंचे ओर राजा से कहा,  राजन मैंने श्वेत द्वीप के सरोवर में कन्या देखी है। उस कन्या से पूछा तुम इस विशाल द्वीप पर अकेले क्यूं रहती हो।




उस कन्या से उसका नाम पूछा तब कन्या ने कहा नारद तुम अपनी आंखें बंद करो तुम्हें सब पता चल जाएगा। नारद ने आंखें बंद की तो कन्या के स्वरूप में तीन दिव्य पुरुष दिखाई दिए। नारद ने अपनी शक्तियों को प्रयोग करके देखा पर वह उस कन्या के बारे में पता लगाने में असफल रहें। इसके बाद कन्या से नारद ने पूछा हे देवी आप कौन है, आपके सामने मेरी सारी शक्तियां विफल हो गई। इस पर कन्या ने कहा में सभी वेदों में निपुण सावित्री माता हूं।

सारी बातें बताते हुए नारद ने कहा राजन मैं अपनी सारी शक्तियों को भूल गया था। सावित्री माता ने मुझे कहा कि तुम प्रयाग राज्य में चले जाओ तब जाकर तुम्हें अपनी शक्तियों का अभ्यास दोबारा होगा। इतना कह कर प्रयाग के राजा से नारद ने कहा, हे राजन मुझे वेदों ओर शक्तियों के पुनः ज्ञान के लिए कोई मार्ग बताएं। राजन ने उपाय बताते हुए कहा मुनिवर आप महाकाल वन में चले जाइए। वहां पर प्रयाग के राजा विराजमान है। यहीं पर सनातन ज्योतिष रूप में लिंग स्थित है, जिसकी तुम प्रयाग राजा के नाम से पूजा करो।

भविष्य में इस शिवलिंग को प्रयागेश्वर महादेव के नाम से पूजा जाएगा। मान्यता है कि जो भी मनुष्य प्रयागेश्वर के दर्शन ओर पूजन करेगा वह अक्षय स्वर्ग में वास करेगा। दर्शन मात्र से सभी पापों का नाश होगा।

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 मार्च, 2026)

17 March Birthday: आपको 17 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

17 मार्च को मासिक शिवरात्रि: आधी रात को कर लें ये 1 छोटा सा काम, टल जाएगी हर बड़ी मुसीबत

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा