Hanuman Chalisa

अधिग्रहण व विलय सौदों से गुलजार रहा '2014'

Webdunia
नई दिल्ली। साल के ज्यादातर समय सुस्ती के बावजूद भारत में अधिग्रहण व विलय के लिहाज से यह साल गुलजार रहा और इस दौरान 29 अरब डॉलर मूल्य के अधिग्रहण व विलय सौदे हुए। अगले साल यह आंकड़ा 40 अरब डॉलर का स्तर छू जाने की संभावना है।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि नई सरकार द्वारा विदेशी निवेश सीमा में ढील देने सहित सुधारों के विभिन्न उपायों का वादा करने से नए साल में विलय एवं अधिग्रहण के सौदों में तेजी आनी चाहिए।
 
वैश्विक परामर्श फर्म पीडब्ल्यूसी के मुताबिक 2014 में देश में विलय व अधिग्रहण गतिविधि इससे पिछले साल की तुलना में 9 प्रतिशत बढ़ी और इस दौरान कुल 28.7 अरब डॉलर मूल्य के 800 विलय एवं अधिग्रहण सौदे दर्ज किए गए।
 
साल 2013 में 26.3 अरब डॉलर मूल्य के करीब 850 सौदे किए गए थे। सौदों में वृद्धि की मुख्य वजह घरेलू विलय व अधिग्रहण क्षेत्र में तेजी रही, जो करीब दोगुनी हो गई जबकि विदेशी कंपनियों द्वारा देश में सौदों में 37 प्रतिशत एवं घरेलू कंपनियों द्वारा विदेश में सौदो में 75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
 
विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी कंपनियों द्वारा देश में सौदे प्रभावित होने की वजह यह है कि ज्यादातर विदेशी निवेशक भारत में निवेश से करने से पहले वास्तविक सुधार होता देखना चाहते हैं।
 
केपीएमजी के प्रमुख (लेन-देन व पुनर्गठन) विक्रम होसांगडी ने कहा कि साल 2014 सकारात्मक रुख के साथ खत्म हो रहा है और भारत में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। नई सरकार के व्यापक स्तर पर सुधारों को लेकर प्रतिबद्ध होने के मद्देनजर हमें सौदों के लिहाज से 2015 बहुत जबरदस्त रहने की उम्मीद है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

उत्‍तर प्रदेश में शिक्षा से संवर रहा भविष्य, योगी सरकार दे रही अनाथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

UCC: लोगों के सुझावों से बनेगी नीति, सीएम डॉ. मोहन बोले- बच्चों से लेकर बूढ़ों से ली जाए राय