Hanuman Chalisa

ये हैं 2014 के टॉप गैजेट्‍स

Webdunia
वर्ष 2014 गैजेट्स के लिए भी शानदार रहा। इस साल एक से बढ़कर एक गैजेट्‍स ने एंट्री  गैजेट्‍स वर्ल्ड में हुई । आज हम बता रहे हैं 2014 के शानदार गैजेट्‍स

इस साल लांच होने वाले आईफोन में एप्पल का आईफोन 6 प्लस लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंदीदा रहा। 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ यह एक बेहतरीन फोन है। साथ में फोन में दमदार बैटरी है। 
अगले पन्ने पर, सैमसंग के इस गैजेट को लोगों ने किया पसंद

 सैमसंग गैलेक्सी नोट 4

इस फोन का फ्रेम मेटल का बना हुआ है, जो इसकी खूबसूरती को शानदार बनाता है। इसकी स्क्रीन 5.7 इंच की है। साथ ही हाई-क्वालिटी डिस्प्ले(1440x2560p) के साथ यह एक बेहतरीन फोन है। इसकी कीमत करीब 58,300 रुपए है।
अगले पन्ने पर, एप्पल का आईपैड एयर 2...

 एप्पल आईपैड एयर 2
 
पतली बॉडी और नए गोल्ड कलर के ऑप्शन, फ्रिंगरप्रिंट स्कैनर, तेज प्रोसेसर और 8 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ यह अब तक का सबसे पतला टैबलेट है जो मार्केट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 35,900 रुपए है।   
अगले पन्ने पर, मोटोरोला की इस घड़ी ने जीता सबका दिल...
 

  मोटोरोला मोटो 360
घड़ी जैसा दिखने वाला यह फोन सभी जरूरी फीचर के साथ हर्ट रेट सेंसर एवं वायर चार्जिंग डॉक भी दिया हुआ है, जिसकी सहायता से आप अपनी कार में अपने फोन को बिना वायर के भी चार्ज कर पाएंगे। इसकी कीमत करीब 17999 रुपए है।
अगले पन्ने पर, अमेजन किंडल....

अमेजन किंडल 7वीं जेनरेशन

किंडल सीरीज के द्वारा लांच किए गए इस नए मॉडल में बहुत सारी नई चीजें जोड़ी गईं हैं। टचस्क्रीन के साथ इस मोबाइल चलाने का एक्सपीरियंस और दुगुना हो गया है। इसमें कई नए फीचर भी दिए गए हैं। जिनमें किंडल फ्री टाइम, वोकेबुलरी बिल्डर, शामिल हैं। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है, 5999 रुपए में यह बाजार में उपलब्ध है।
अगले पन्ने पर, गूगल क्रोमकास्ट...   

गूगल क्रोमकास्ट
यह डिवाइस विश्व में सन् 2013 में लांच की गई थी पर भारत कुछ दिन पहले ही पहुंची है। इसकी कीमत करीब 2999 रुपए है। इतनी कम कीमत के साथ यह आपकी स्क्रीन पर मल्टीमीडिया लाने का सबसे सस्ता तरीका है। क्रोमकास्ट को स्मार्टफोन, टेबलेट, और पीसी से कनेक्ट करके ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जा सकती है।
अगले पन्ने पर, एप्पल एयर बुक...

एपल-मैकबुक एयर

एपल-मैकबुक एयर अपनी बेहतरीन बैटरीलाइफ और मोबिलिटी के साथ एपल का इस साल का सबसे अच्छा नोटबुक माना जा रहा है। इसमें चौथी जेनरेशन का हासवेल प्रोसेसर है। 13 इंच चौड़ाई और 11 इंच लंबाई के साथ इसकी स्क्रीन भी बड़ी खूबसूरत दिखाई देती है। इसकी कीमत करीब 72,900 रुपए है।
अगले पन्ने पर, सोनी प्ले स्टेशन का जलवा...

 सोनी प्ले स्टेशन 4
सोनी का नई जेनरेशन का प्ले स्टेशन बेहतरीन गेमिंग कन्सोल है जो आप खरीद सकते हैं। प्ले स्टेशन 4 में 1.6GHz  कस्टम x86 8-कोर प्रोसेसर है। इसकी कीमत करीब 39990 रुपए है।
अगले पन्ने पर, स्पीकर जिसको सबने किया पसंद...   

 बॉस साउंडलिंक कलर
बॉस जो अपने ऑडियो प्रोडक्टस के लिए जाना जाता है उसने इस साल सस्ता पर बेहतरीन पोर्टेबल स्पीकर लांच किया है। इसका बैटरी बैकअप 8 घंटे है। इसकी कीमत करीब 11138 रुपए है।
Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

सिंहस्थ के लिए कार्यों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे काम

योगी कैबिनेट ने लगाई औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर मुहर

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

गोरखपुर में 491 करोड़ की लागत से बनेगा वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय