Hanuman Chalisa

वर्ष 2015 में 'एक्ट ईस्ट' नीति को मिली गति

Webdunia
बैंकॉक। दस सदस्यीय आसियान के साथ संबंध मजबूत करने की भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को वर्ष 2015 में गति मिली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल दो अहम क्षेत्रीय बैठकों में शिरकत की तथा मलेशिया एवं सिंगापुर की यात्रा कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया।
प्रधानमंत्री की इन दोनों देशों की यात्रा के दौरान जिन प्रमुख क्षेत्रों को विशेष तौर पर बढ़ावा मिला है, उनमें नौवहन सुरक्षा, रक्षा, व्यापार, निवेश, विज्ञान एवं तकनीक शामिल हैं। मलेशिया और सिंगापुर में भारतीय मूल के लोगों और वहां नौकरी कर रहे भारतीयों की अच्छी खासी संख्या है।
 
मोदी ने दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संघ यानी आसियान को एक आर्थिक केंद्र कहा और साथ ही इस ब्लॉक के विकास एवं स्थिरता की सराहना की। इस साल नवंबर में प्रधानमंत्री ने कुआलालंपुर में दो उच्चस्तरीय बैठकों में भी शिरकत की। इनमें से एक बैठक आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और दूसरी पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन थी। 
  
आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में मोदी ने आतंकवाद के बड़े खतरे से निपटने के लिए ब्लॉक के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय एवं नौवहन विवादों को शांतिपूर्ण माध्यमों से निपटाने की जरूरत को भी रेखांकित किया। भारत ने यह घोषणा की कि वह जल्द ही सभी आसियान देशों के लिए इलेक्ट्रॉनिक-वीजा की सुविधा को विस्तार देगा। आसियान में शामिल देशों के नाम हैं- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम।
 
मोदी की मौजूदगी में ऐतिहासिक आसियान आर्थिक समुदाय (एईसी) घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए। एईसी यूरोपीय संघ जैसा ही एक क्षेत्रीय आर्थिक ब्लॉक है, जिसका उद्देश्य दक्षिण-पूर्वी एशिया की विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं को समायोजित करना है।
 
एईसी एक ऐसे एकल बाजार की धारणा रखता है, जिसके तहत इस बेहद प्रतिस्पर्धी आर्थिक क्षेत्र में सीमाओं के आरपार वस्तुओं, पूंजी और कुशल श्रम का मुक्त आवागमन हो। इस क्षेत्र का संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद 24 खरब डॉलर का है।
 
सरकार की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का केंद्र कहलाने वाले मलेशिया में प्रधानमंत्री ने अपने समकक्ष नजीब रज्जाक के साथ वार्ताएं कीं। दोनों नेताओं में सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर सहमति बनी और उन्होंने आतंकवाद से निपटने का संकल्प लिया।
 
दोनों देशों ने आतंकवाद की चुनौतियों और अन्य 'पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक खतरों' से निपटने के लिए सूचना और उत्कृष्ट परिपाटियों के आदान-प्रदान को जारी रखने का भी फैसला किया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक