Hanuman Chalisa

उपलब्धियों और घटनाओं से भरा रहा मध्यप्रदेश के लिए वर्ष 2016

Webdunia
मध्यप्रदेश को लगातार चौथी बार ‘कृषि कर्मण अवॉर्ड’ से नवाजा जाना, उज्जैन में 1 माह तक चले हिन्दुओं के सबसे बड़े धार्मिक समागम सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन, उच्च सुरक्षा वाली भोपाल केंद्रीय जेल से सिमी के 8 आतंकियों का फरार होना और कुछ ही घंटों में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा जाना तथा सिंहस्थ मेले के दौरान आंधी-तूफान के कारण तंबुओं का उखड़ना और 7 लोगों की जान जाना इस साल मध्यप्रदेश से प्रमुख खबरें रहीं।
इसके अलावा, भोपाल गैस कांड मामले में यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन के प्रमुख वॉरेन एंडरसन को आश्रय देने और उसे 7 दिसंबर 1984 को भोपाल से अमेरिका भागने में मदद करने के लिए 32 साल बाद भोपाल के तत्कालीन कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पर मामला दर्ज होना तथा कानपुर देहात जिले में 20 नवंबर को इंदौर-पटना एक्सप्रेस में मध्यप्रदेश के 28 लोगों की मौत भी बड़ी खबर रही।
 
खाद्यान्न के रिकॉर्ड उत्पादन के लिए मध्यप्रदेश को इस साल लगातार चौथी बार ‘कृषि कर्मण अवॉर्ड’ से नवाजा गया। यह पुरस्कार ‘समग्र उत्पादन’ के लिए मिला।
 
भोपाल जेल से सिमी के 8 विचाराधीन कैदियों ने 30-31 अक्टूबर की रात जेल की दीवार फांदकर फरार होने से पहले एक जेल प्रहरी की निर्मम हत्या कर दी थी। सिमी के आठों कैदी फरार होने के कुछ ही घंटे बाद भोपाल के बाहरी इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। कैदियों के भागने के मामले में जेल सुरक्षा के लिए जिम्मेदार जेल अधीक्षक सहित 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
 
ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी उज्जैन में चले सिंहस्थ-कुंभ मेले में 5 मई को आंधी और तेज बारिश की वजह से मेला क्षेत्र में कई अस्थायी तम्बू गिर गए जिससे 7 लोगों की मौत हो गई और 90 अन्य घायल हो गए। 1 महीने तक चले हिन्दुओं के इस सबसे बड़े धार्मिक समागम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आए। कानपुर देहात जिले में 20 नवंबर को पुखरायां के पास तड़के 3 बजे के आसपास इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में मध्यप्रदेश के 28 लोगों की मौत हो गई।
 
भोपाल गैस कांड की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। वर्ष 1984 में 2-3 दिसंबर की मध्यरात्रि को हुए इस भीषण गैस हादसे के 32 साल बाद 19 नवंबर 2016 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) भूभास्कर यादव ने जिले के तत्कालीन कलेक्टर मोती सिंह एवं तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्वराज पुरी के खिलाफ यूनियन कार्बाइड कंपनी के अध्यक्ष वारेन एंडरसन को आश्रय देने और उसे भोपाल से अमेरिका भागने में मदद करने के आरोप में मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
 
सिंह और पुरी के खिलाफ भादंवि की धाराओं 212, 217 और 221 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया। दोनों इस मामले में 13 जनवरी को अदालत में पेश होंगे। इस साल राज्य सरकार ने हर आदमी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आनंद मंत्रालय (हैप्पीनेस मंत्रालय) की स्थापना भी की। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख