Hanuman Chalisa

साल 2016 में, इन राजनेताओं का स्वास्थ्य रहा खराब

Webdunia
बीमारियां तो बीमारियां है, भला इन पर किसका जोर चला है। आम हो या खास, कोई भी इंसान इसकी चपेट में आने से नहीं बच सका है। अब राजनेताओं की बात ही ले लीजिए, इस साल इन 5 राजनेताओं की स्वास्थ्य समस्याएं बेहद चर्चा में रही है। जानिए 5 राजनीतिज्ञ, जो बीमार होकर रहे चर्चा में...
 

1 सुषमा स्वराज - तेजस्व‍िनी और मुखर वक्ता भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस साल सेहत के लिहाज से जरा नर्म रूख लिए रहीं। किडनी में संक्रमण के कारण उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट की दी थी। 15 नवंबर को उनके द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कई लोगों ने उनके लिए दुआएं भी की, और उन्हें किडनी देने में भी दिलचस्पी दिखाई।

2 अरविंद केजरीवाल - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यूं तो अपनी खांसी के कारण साल भर ही चर्चित रहे, जिसके इलाज के तौर पर उन्होंने जिंदल क्योर इंस्टीट्यूट बेंगलुरू में 10 दिन तक नेचरोपैथी के अतर्गत अपना इलाज कराया था। लेकिन 13 सितंबर को उन्होंने गले की समस्या के चलते भी बेंगलुरु में गले की सर्जरी कराई थी जो काफी चर्चा का विषय रही। 

3 सोनिया गांधी - भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी साल 2016 में सेहत समस्याओं से अछूती नहीं रहीं। वाराणसी रोड शो में तबियत बिगड़ने के के बाद उन्हें मेडिकल सुविधा देते हुए एंबुलेंस से रातों-रात दिल्ली लाया गया और आर्मी अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया।

4 मुलायम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी इस साल तबियत बिगड़ने के कारण चर्चा में रहे। अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था और इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

5 जे. जयललिता -  तमिडनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता, जिन्हें लोग प्यार से अम्मा कहा करते थे, सितंबर से ही फेफड़ों में संक्रमण के चलते चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां एम्स और लंदन के विशेषज्ञ डॉक्टरों से उनका इलाज चल रहा था। किन कार्ड‍ियक अरेस्ट की वजह से 6 दिसंबर 2016 को उनका निधन हो गया। 
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी : CM योगी

बीजेपी नेता पर भारी पड़ा सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, पार्टी ने जिला अध्यक्ष पद से की छुट्टी

ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज 'हाजी अली' पर मिसाइल अटैक, भारत ने कहा- बर्दाश्त नहीं, दी कड़ी चेतावनी

देवास हादसा:सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

अगला लेख