Hanuman Chalisa

साल 2016 : डोनाल्‍ड ट्रंप ने 9/11 को कहा '7/11'

Webdunia
वॉशिंगटन/ लंदन। दुनियाभर की कई बड़ी शख्सियतों ने वर्ष 2016 में तथ्य संबंधी और अन्य गलतियां कीं। डोनाल्ड ट्रंप ने जहां 9/11 को ‘7/11’ कहा, वहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को कैमरे के सामने चीन के अधिकारियों को ‘बहुत रुखे बर्ताव वाला’ कहते हुए पाया गया।
इस वर्ष अगर नेताओं की बात करें तो अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस की अपनी दौड़ के दौरान तथ्य संबंधी कई गड़बड़ियां कीं।
 
अप्रैल में अपने प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप ने ‘9/11’ की बजाय ‘7/11’ का जिक्र कर दिया, जो किराने की दुकान की लोकप्रिय श्रृंखला है। ट्रंप ने सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर ही चूक नहीं की, बल्कि उनके अभियान के दौरान भी ऐसा देखा गया।
 
जनवरी में ट्रंप के एक चुनावी प्रचार में अवैध आव्रजन के खिलाफ उनके कड़े रुख के समर्थन में गलत फुटेज दिखाया गया। अमेरिका की लिबर्टेरियन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गैरी जॉनसन ने भी कुछ मौकों पर चूक की जिसका विश्वभर में मजाक बनाया गया।
 
जब उनसे पूछा गया कि वे सीरियाई शहर अलेप्पो को लेकर क्या करेंगे? तो जॉनसन ने कहा कि अलेप्पो क्या है? सितंबर में एमएसएनबीसी टाउन हॉल में जॉनसन अपने पसंदीदा विदेशी नेता का नाम नहीं बता पाए थे।
 
साल के सितंबर महीने में ही जी-20 के नेताओं के सम्मेलन से पहले हांगझाउ में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जुबान फिसल गई थी जिसके बाद इस चीज के प्रसार को रोकने का प्रयास बहुत तेज कर दिया गया था। सम्मेलन के अपने वक्तव्य में वे एक गलत मुहावरा बोल गए थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख