Hanuman Chalisa

वर्ष 2018 की सबसे महंगी और चर्चित शादियां

Webdunia
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (16:08 IST)
वर्ष 2018 में यूं तो कई दिग्गज विवाह बंधन बंधे, लेकिन कुछ शादियां ऐसी भी थीं जिनकी भव्यता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इनमें मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण-रणवीरसिंह और सोनम कपूर की शादियां सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं। 
 
प्रियंका-निक जोनास : भारत की सबसे चर्चित और महंगी शादियों में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और विदेशी गायक निक जोनास की शादी रही। निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। प्रियंका की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में संपन्न हुई। पूरे होटल का एक दिन का खर्चा लगभग 64.40 लाख रुपए था और प्रियंका ने 5 दिनों के लिए होटल बुक किया था। इस शादी के लिए मेहरानगढ़ भी बुक किया था साथ ही मेहमानों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया गया था। एक अनुमान मानें तो इस शादी का खर्चा 5 करोड़ भी ज्यादा हो सकता है। प्रियंका ने दिल्ली और मुंबई में भी अलग से रिसेप्शन दिए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रिसेप्शन में शरीक हुए थे। 
 
दीपिका और रणवीर : फिल्म अभिनेत्री दीपिका और रणवीरसिंह की शादी भी इस साल काफी सुर्खियों में रही। इस फिल्मी जोड़े ने 14-15 नवंबर को इटली के विला डेल बालबियानेलो में शादी की। लेक कोमो स्थित इस विला को एक दिन के लिए किराए पर लेने के लिए करीब 8 लाख 20 हजार रुपए चुकाने पड़ते हैं। इन्होंने भी बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन दिए थे। 
 
अंबानी परिवार में शादी : देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का विवाह समारोह उदयपुर के उदयविलास और सिटी पैलेस में हुए। इस समारोह में पहले गरीब बच्चों को भोजन कराया गया। इस बड़े आयोजन में अभिताम बच्चन जैसी बड़ी हस्तियां अतिथियों को भोजन परोसते हुए नजर आईं। एक अनुमान के मुताबिक इस विवाह में करीब 720 करोड़ रुपए खर्च हुए। बताया जाता है कि यह 2018 की भारत की सबसे महंगी शादी थी। 
 
इनके अलावा अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर, कॉमेडियन कपिल शर्मा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट की शादी भी सुर्खियों में रहीं। सोनम ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर अनुराधा वकील का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। सोनम के लाल रंग के लहंगे पर गोल्डन कलर से खूबसूरत वर्क किया हुआ था और इस लहंगे की कीमत 70 से 90 लाख रुपए के बीच थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में अफसरों के बंगलों पर चला बुलडोजर, नर्मदा जिला प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पूछताछ में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मानी गलती

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में योगी का बड़ा दांव! क्या संघ और भाजपा के भीतर बदल रहे हैं शक्ति समीकरण?

Fact Check: क्या दिल्ली में Petrol Bike की बिक्री पर 1 जुलाई 2026 से लग रहा है बैन? जानिए पूरा सच!

IPL किक्रेटर शशांक सिंह और रि. IPS शैलेश सिंह पर FIR, जानें क्या हैं पूरा मामला?

अगला लेख