Hanuman Chalisa

भगवान महादेव जी की आरती । Mahadev ji ki aarti

WD
शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (18:49 IST)
Mahadev ji ki aarti
Shiv Ji Ki Aarti: भगवान शिवजी के स्वरूप के अनुसार उनकी कई आरतियां हैं। जैसे आरती शिवजी की : ओम जय शिव ओंकारा, आरती महादेव जी की हर हर महादेव आदि। शिवजी के महादेव स्वरूप की प्रामाणिक शास्त्रोक्त आरती भी आप पूजा के बाद गा सकते हैं। इस आारती से देवों के देव महादेव प्रसन्न होकर भक्त के सभी दुखों का नाश करते हैं। 
 
हर हर महादेव।
सत्य, सनातन, सुन्दर, शिव! सबके स्वामी।
अविकारी अविनाशी, अज अन्तर्यामी।।
 
हर हर हर महादेव।
आदि, अनन्त, अनामय, अकल, कलाधारी।
अमल, अरूप, अगोचर, अविचल, अघहारी।।
 
हर हर हर महादेव।
ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर तुम त्रिमूर्तिधारी।
कर्ता, भर्ता, धर्ता, तुम ही संहारी।।
 
हर हर हर महादेव।
रक्षक, भक्षक, प्रेरक, प्रिय औढरदानी।
साक्षी, परम अकर्ता, कर्ता अभिमानी।।
 
हर हर हर महादेव।
मणिमय-भवन निवासी, अति भोगी रागी।
सदा श्मशान विहारी, योगी वैरागी।।
 
हर हर हर महादेव।
छाल-कपाल, गरल-गल, मुण्डमाल व्याली।
चिता भस्मतन त्रिनयन, अयनमहाकाली।।
 
हर हर हर महादेव।
प्रेत-पिशाच-सुसेवित, पीत जटाधारी।
विवसन विकट रूपधर, रुद्र प्रलयकारी।।
 
हर हर हर महादेव।
शुभ्र-सौम्य, सुरसरिधर, शशिधर, सुखकारी।
अतिकमनीय, शान्तिकर, शिवमुनि-मन-हारी।।
 
हर हर हर महादेव।
निर्गुण, सगुण, निरञ्जन, जगमय नित्य-प्रभो।
कालरूप केवल हर! कालातीत विभो।।
 
हर हर हर महादेव।
सत्, चित्, आनन्द, रसमय, करुणामय धाता।
प्रेम-सुधा-निधि, प्रियतम, अखिल विश्व त्राता।।
 
हर हर हर महादेव।
हम अतिदीन, दयामय। चरण-शरण दीजै।
सब बिधि निर्मल मति कर, अपना कर लीजै।।
 
ॐ हर हर हर महादेव।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

04 June Birthday: आपको 04 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

जून 2026 में शुक्र प्रदोष व्रत कब है? कैसे करें पूजन, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और कथा

सम्राट विक्रमादित्य का विजय अभियान: क्या समुद्रगुप्त से भी बड़ा था उज्जैन के राजा का साम्राज्य?

कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति से बना ये खास राजयोग, 4 राशियों के लिए धनवर्षा

अगला लेख