Hanuman Chalisa

देवी श्री राधा की आरती | Radha Ji Ki Aarti

Webdunia
शनिवार, 4 नवंबर 2023 (12:02 IST)
Shri radha devi radhika aarti : श्री कृष्‍ण की प्रिया राधा जी की 2 आरती प्रचलित हैं। पहली आरती राधाजी की कीजै और दूसरी आरति श्रीवृषभानुलली जी की। दोनों ही आरती बृज मंडल में प्रसिद्ध है। राधाजी का मुख्य स्थान बरसाना और वृंदावन धाम है। श्री राधा जी की आरती को राधा अष्टमी यानी राधाष्टमी पर विशेष रूप से गाया जाता है। 
 
देवी राधिका आरती | Devi radhika ji ki aarti
 
आरति श्रीवृषभानुलली की। सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥
 
भयभन्जिनि भव-सागर-तारिणि, पाप-ताप-कलि-कल्मष-हारिणि,
 
दिव्यधाम गोलोक-विहारिणि, जनपालिनि जगजननि भली की॥
 
आरति श्रीवृषभानुलली की।
 
सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥
 
अखिल विश्व-आनन्द-विधायिनि, मंगलमयी सुमंगलदायिनि,
 
नन्दनन्दन-पदप्रेम प्रदायिनि, अमिय-राग-रस रंग-रली की॥
 
आरति श्रीवृषभानुलली की।
 
सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥
 
नित्यानन्दमयी आह्लादिनि, आनन्दघन-आनन्द-प्रसाधिनि,
 
रसमयि, रसमय-मन-उन्मादिनि, सरस कमलिनी कृष्ण-अली की॥
 
आरति श्रीवृषभानुलली की।
 
सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥
 
नित्य निकुन्जेश्वरि राजेश्वरि, परम प्रेमरूपा परमेश्वरि,
 
गोपिगणाश्रयि गोपिजनेश्वरि, विमल विचित्र भाव-अवली की॥
 
आरति श्रीवृषभानुलली की।
 
सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥
 
इति

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शनि जयंती 2026: कैसे हुआ था शनि भगवान का जन्म, जानिए रहस्य

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

अगला लेख