अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : जोरू का गुलाम

Webdunia
बादशाह अकबर और बीरबल बातें कर रहे थे।
बात मियां-बीवी के रिश्ते पर चल निकली तो बीरबल ने कहा- 'अधिकतर मर्द जोरू के गुलाम होते हैं और अपनी बीवी से डरते हैं।’

' मैं नहीं मानता।' बादशाह ने कहा।

बादशाह ने बीरबल से क्या कहा...


FILE


' हुजूर, मैं सिद्ध कर सकता हूं।' बीरबल ने कहा।

' सिद्ध करो?’

' ठीक है, आप आज ही से आदेश जारी करें कि किसी के भी अपने बीवी से डरने की बात साबित हो जाती है तो, उसे एक मुर्गा दरबार में बीरबल के पास में जमा करना होगा।’

बादशाह ने आदेश जारी कर दिया।

बादशाह ने आदेश का क्या हुआ नतीजा....


FILE


कुछ ही दिनों में बीरबल के पास ढेरों मुर्गे जमा हो गए।
तब उसने बादशाह से कहा- 'हुजूर, अब तो इतने मुर्गे जमा हो गए हैं कि आप मुर्गी खाना खोल सकते हैं। अतः अपना आदेश वापस ले लें।’

बादशाह ने क्यों किया आदेश वापस लेने से इंकार...


FILE


बादशाह को न जाने क्या मजाक सूझा कि उन्होंने अपना आदेश वापस लेने से इंकार कर दिया।
खीजकर बीरबल लौट गया।
अगले दिन बीरबल दरबार में आया तो बादशाह अकबर से बोला- हुजूर, विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पड़ोसी राजा की पुत्री बेहद खूबसूरत है, आप कहें तो आपके विवाह का प्रस्ताव भेजूं?’

बीरबल ने बादशाह से क्या कहा...


FILE


' यह क्या कह रहे हो तुम, कुछ तो सोचो, जनानाखाने में पहले ही दो हैं, अगर उन्होंने सुन लिया तो मेरी खैर नहीं।' बादशाह ने कहा।

' हुजूर, दो मुर्गे आप भी दे दें।' बीरबल ने कहा।

बीरबल की बात सुनकर बादशाह झेंप गए। उन्होंने तुरंत अपना आदेश वापस ले लिया।

( समाप्त)



वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

प्राइमरी टीचिंग में करियर बनाएं