Akshaya tritiya 2024: 5 महायोग में मनाएंगे अक्षय तृतीया, धन दौलत चाहिए तो मौका है सुनहरा, 3 चीजें खरीदें

WD Feature Desk
बुधवार, 8 मई 2024 (13:29 IST)
Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया को वर्ष के साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त में से एक माना जाता है। इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है।  10 मई 2024 शुक्रवार को अक्षय तृतीया का शुभ पर्व और मुहूर्त रहेगा। इस दिन विवाह कार्य को छोड़कर सभी कार्य कर सकते हैं, क्योंकि गुरु और शुक्र का तारा अस्त है, लेकिन इस दिन 3 महायोग का निर्माण हो रहा है। इन योग संयोग में 3 चीजें घर में ले आएं।
ALSO READ: Akshaya tritiya : अक्षय तृतीया का है खास महत्व, जानें 6 महत्वपूर्ण बातें
खरीदारी का शुभ मुहूर्त:
 
5 शुभ महायोग:
1. सुकर्मा योग : सुबह 10:47 के बाद मृगशिरा नक्षत्र और दोपहर 12:06 के बाद सुकर्मा योग प्रारंभ होगा।
2. रवि योग : मित्र योग के बाद सुबह 10:47 से अगले दिन सुबह 05:33 तक।
3. गजकेसरी योग : वृषभ राशि में गजकेसरी योग का निर्माण भी हुआ है।
4. शुक्रादित्य योग : मेष राशि में शुक्रादित्य योग बना हुआ है। 
5. शश योग : शनि के कुंभ में होने से शश नामक पंचामहापुरुष योग बना है।
 
1. मिट्टी का मजबूत घड़ा: इस दिन आप सुंदर नक्काशी किया हुआ मिट्टी का मजबूत घड़ा खरीद सकते हैं। इसे खरीदना शुभ रहता है और इससे घर में धन की कमी नहीं रहती है। इसी के साथ ही जीवन में मानसिक शांति मिलती है। 
ALSO READ: Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर रहता है अबूझ मुहूर्त, जानें ये क्या होता है?
2. रुई या सेंधा नमक : अक्षय तृतीया पर यदि आप कोई महंगी वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो रुई या सेंधा नमक खरीद सकते हैं। रुई से जहां जीवन में जीवन में शांति बनी रहती है वहीं धन धान्य में वृद्धि होती है। दूसरी ओर सेंधा नमक से सुख और मानसिक शांति के साथ ही परिवार की सेहत भी अच्छी बनी रहती है।
 
3. कौड़ियां: इस दिन कौड़ियां खरीदना भी शुभ होता है। प्राचीन काल में कौड़ियों का ही सिक्कों की तरह उपयोग होता था। कौड़ियों को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे खरीदकर तिजोरी में रखने से सुख और समृद्धि बनी रहती है। 
 
Importance of Akshaya Tritiya : अक्षय तृतीया (अखातीज) को अनंत-अक्षय-अक्षुण्ण फलदायक कहा जाता है। जो कभी क्षय नहीं होती उसे अक्षय कहते हैं। बताया जाता है कि वर्ष में साढ़े तीन अक्षय मुहूर्त है। जिसमें प्रथम व विशेष स्थान अक्षय तृतीया का है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर के पूछने पर यह बताया था कि आज के दिन जो भी रचनात्मक या सांसारिक कार्य करोगे, उसका पुण्य मिलेगा। इस दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानिए कौन होगा वर्ष का राजा

हिंदू नववर्ष पर घर के सामने क्यों बांधी जाती है गुड़ी?

ईद मुबारक 2025: अपने करीबियों को भेजें ये 20 दिल को छू लेने वाली शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि के पहले दिन भूलकर भी न करें ये 10 काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Rashifal 2025: किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक पंचांग 31 से 06 तक, जानें अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: गुड़ी पड़वा से हिन्दू नववर्ष शुरू, जानें 12 राशियों के लिए 30 मार्च का दैनिक राशिफल

30 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

30 मार्च 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख