Hanuman Chalisa

किडनी का दाम छह लाख रुपए

Webdunia
पाकिस्तान का एक नागरिक अपनी किडनी बेचना चाहता है और उसकी किडनी देश की एक अग्रणी नीलामी वेबसाइट में नीलामी के लिए उपलब्ध है।

पाकिस्तान की पहली नीलामी वेबसाइट 'बोली डॉट कॉम' पर 26 वर्षीय एक अज्ञात स्वस्थ युवक ने किडनी बेचने के लिए बाकायदा विज्ञापन जारी किया है।

विज्ञापन में कहा गया है बिक्री के लिए किडनी उपलब्ध है। मैं 26 वर्ष का स्वस्थ युवक हूँ। एबी पॉजिटिव रक्त समूह के लिए मैं अपनी एक किडनी बेचना चाहता हूँ। किडनी का दाम 6 लाख रुपए है। ऑपरेशन और दवाओं का खर्चा किडनी खरीदने वाले को वहन करना होगा।

समझा जाता है कि यह युवक इस्लामाबाद में रहता है। किडनी बेचने का उसका विज्ञापन बोली डॉट कॉम पर लगा हुआ है। किडनी का कोई खरीददार अब तक सामने नहीं आया है। पाकिस्तान के ही एक संस्थान द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक देश में किडनी का कारोबार बढ़ता जा रहा है।

अनुसंधानकर्ताओं ने किडनी बेचने वाले जिन 239 लोगों से संपर्क किया उनमें से 69 फीसदी बंधुआ मजदूर, 12 फीसदी श्रमिक, 8.5 फीसदी गृहणियाँ और 11 फीसदी बेरोजगार लोग थे। इन सभी की औसत आयु 35 वर्ष के आसपास थी। किडनी औसतन 1500 अमेरिकी डॉलर में बेची जाती है और ऑपरेशन के बाद किडनी विक्रेता को शायद ही फायदा होता है।

पाकिस्तान में किडनी कारोबार पर अध्ययन करने वाले वरिष्ठ सर्जन अनवर नकवी का कहना है कि अंग प्रत्यारोपण का व्यवसाय देश के चिकित्सकों के लिए बेहद आकर्षक व्यापार बन गया है।

नकवी के मुताबिक किडनी के कारोबार में अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल हैं। बिचौलिए के साथ मिलकर ये लोग जरूरतमंदों का शोषण करते हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान के कुछ गाँवों के अधिकतर लोगों के पास एक ही किडनी बची है।

नकवी कहते हैं कि मध्य पंजाब के मोमिनपुरा गाँव के करीब अस्सी फीसदी लोग अपनी एक किडनी बेच चुके हैं। नकवी ने बताया कि 22 वर्ष की एक लड़की ने अपनी एक किडनी इसलिए बेच दी ताकि वह अपने परिवार को बंधुआ मजदूरी से मुक्त करा सके।

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

अहमदाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी, 5 महीने की तैयारी के बाद अब पूरा सुभाष ब्रिज होगा ध्वस्त

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!