Hanuman Chalisa

धन कमाने के अत्यंत सरल टोटके

यश-सुख-समृद्धि के अचूक टोटके

Webdunia
FILE


पढ़‍िए और आजमाएं धन कमाने के अत्यंत सरल टोटके

यूं तो टोने-टोटके शब्द नकारात्मक भाव मन में लाते हैं लेकिन वास्तव में सदियों से चली आ रही भारतीय परंपरा में कुछ ऐसे भी टोटके हैं जो आसान से प्रयास से अचूक असरकारी सिद्ध होते हैं। जिन टोटकों के प्रयोग से किसी को हानि ना पहुंचे ऐसे टोटके इस्तेमाल करने में कोई हर्ज भी नहीं है। धन हर मन का अरमान होता है। पेश है धन कमाने के और धन को बढ़ाने के सरल टोटके :

* यदि कठोर मेहनत के बाद भी व्यापार ना बढ़े और धन आकर बार-बार खर्च हो जाता हो तो यह टोटका काम में लें।

FILE
- किसी ग ुर ु पुष्य योग और शुभ चन्द्रमा के दिन सुबह-सुबह हरे रंग के कपड़े की छोटी थैली तैयार करें। श्री गणेश के चित्र अथवा मूर्ति के आगे 'संकटनाशन गणेश स्तोत्र' के 11 पाठ करें। तत्पश्चात् इस थैली में 7 मूंग, 10 ग्राम साबुत धनिया, एक पंचमुखी रूद्राक्ष, एक चांदी का रुपया या 2 सुपारी, 2 हल्दी की गांठ रख कर दाहिनी सूंड के गणेश जी को शुद्ध घी के मोदक का भोग लगाएं। फिर यह थैली तिजोरी या कैश बॉक्स में रख दें। आर्थिक स्थिति में शीघ्र सुधार आएगा। 1 साल बाद नई थैली बना कर बदलते रहें।

अगले पेज पर पढ़े - अपार धन-समृद्धि कैसे पाएं




* अगर आप अपार धन-समृद्धि चाहते हैं, तो आपको पके हुए मिट्टी के घड़े को लाल रंग से रंगकर, उसके मुख पर नाड़ा यानी मौली बांधकर तथा उसमें जटायुक्त नारियल रखकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए ।

अगले पेज पर पढ़े - लौंग तथा सुपारी का सरल टोटका


* रूके हुए आर्थिक कार्यों की सिद्धि के लिए यह टोटका बहुत ही लाभदायक है ।
FILE

- किसी भी गणेश चतुर्थी को गणेश जी का ऐसा चित्र घर या दुकान पर लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई हो। उनकी आराधना करें। उनके आगे लौंग तथा सुपारी रखें। जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो इस लौंग तथा सुपारी को साथ ले कर जाएं, तो काम सिद्ध होगा। प्रतिदिन एक लौंग और एक सुपारी अलग से भी साथ में रखें। काम पर जाने से पहले लौंग चूसें तथा सुपारी को वापस ला कर गणेश जी के आगे रख दें तथा जाते हुए कहें 'जय गणेश काटो कलेश'।

अगले पेज पर पढ़े - कैसे छुड़ाएं दुर्भाग्य से पीछा....


FILE

* किसी भी आर्थिक कार्य में बार-बार असफलता मिल रही हो तो यह टोटका करें-

- सरसो के तेल में सिके गेहूं के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पूए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर, आटे से तैयार सरसो के तेल का दीपक, पत्तल या अरण्डी के पत्ते पर रखकर शनिवार की रात में किसी चौराहे पर रख कर कहें -'हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यहीं छोड़े जा रहा हूं कृपा करके मेरा पीछा ना करना।' सामान रखकर पीछे मुड़कर न देखें।


Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

12 June Birthday: आपको 12 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत: मुहूर्त से लेकर कथा तक, जानें व्रत की पूरी जानकारी

क्या 2027-2028 में होगा सत्ता परिवर्तन? ज्योतिषीय गणनाएं दे रही हैं बड़े संकेत

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन क्यों रहा शानदार, जानिए क्‍या कहता है अंक शास्त्र?