shiv chalisa

हिन्दी निबंध : कम्प्यूटर, आज की जरूरत

WD Feature Desk
- परिधी वर्मा
 
Hindi essay computer
प्रस्तावना : आज मानव तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेतहाशा व्याकुल हैं। आज मानव हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आजकल संस्थाओं तथा उद्योग धंधों में कम्यूटर का प्रयोग विशाल पैमाने पर हो रहा है। साथ ही हर छोटी से छोटी समस्या को सुलझाने के लिए भी कम्प्यूटर का प्रयोग किया जा रहा है। चाहे वो मोबाइल में रिचार्ज करवाना हो या फिर बिजली का बिल भरने का कार्य। कम्प्यूटर आज रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं में से एक बन चुका है।
 

कम्प्यूटर क्या हैं:- कम्प्यूटर एक यांत्रिक मस्तिष्क है, जिसमें अनेक प्रकार के गणित के सूत्रों एवं तथ्यों का संचालन कार्यक्रम पहले से ही संपादित करना होता है। कम्प्यूटर बेहद ही कम समय में गणना करके तथ्यों को अपनी स्क्रीन पर दिखा देता है।

कम्प्यूटर का उपयोग:-
 
1. औद्योगिक क्षेत्र में मशीनों तथा कारखानों का संचालन करने के लिए कम्प्यूटर को प्रयोग में लाया जाता है।
 
2.सूचना एवं समाचार: सूचना एवं समाचार के संदर्भ में भी कम्प्यूटर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। कम्प्यूटर नेटवर्क के द्वारा विश्व भर के नगर एक-दूसरे से एक परिवार की भांति जुड़ गए हैं।
 
3. बैंकिंग क्षेत्र में: बैंकों में हिसाब-किताब रखने के लिए कम्प्यूटर का प्रयोग अधिक से अधिक किया जा रहा है। यही नहीं घर के कम्प्यूटरों को भी बैंक के कम्प्यूटरों से संबद्ध किया जा सकता है।
 
4. विज्ञान के क्षेत्र में: आज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कम्प्यूटर राम-बाण सिद्ध हुआ है। इसके द्वारा अंतरिक्ष के विशाल पैमाने पर चित्र एकत्र किए जा रहे हैं।

उपसंहार:- आज कम्प्यूटर हर क्षेत्र में अनिवार्य हो रहा है। भारत वर्ष में एक प्रकार से कम्प्यूटर युग का ही आगमन हो रहा है। आज इसकी मदद से हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान कम्प्यूटर के जरिए आसानी से ढूंढ लेता है। साथ ही बच्चों के लिए ड्राइंग, गेम्स व अन्य कई चीजें उपलब्ध करवाता है जिससे बच्चों का मनोरंजन होने के साथ-साथ उनका ज्ञान भी बढ़ सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Valentines Day Special Foods: वेलेंटाइन डे के लिए 10 सबसे खास रोमांटिक रेसिपीज

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे पर बन रहा है ग्रहण योग, राशि के अनुसार पार्टनर को दें ये खास गिफ्ट

वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन कविता: सच्चे रिश्ते बनाएं Valentines day poem