Hanuman Chalisa

अटल बिहारी वाजपेयी : भारतमाता के सच्चे सपूत

Webdunia
ग्वालियर में एक साधारण अध्यापक के घर 25 दिसंबर 1925 को ब्रह्म मुहूर्त में अटलजी का जन्म हुआ। अटलजी के पिता का नाम पं. कृष्ण बिहारी और माताजी का नाम श्रीमती कृष्णा देवी था। उनके 4 पुत्र अवध बिहारी, सदा बिहारी, प्रेम बिहारी, अटल बिहारी तथा 3 पुत्रियां विमला, कमला, उर्मिला हुईं। उनका परिवार भरा-पूरा था। श्रीमद्‍भगवतगीता और रामायण इस परिवार की मणियां थीं। अटलजी की बचपन से ही अध्ययन के ‍प्रति प्रगाढ़ रुचि रही। 
 
अटलजी के पिता पं. कृष्ण बिहारी अध्यापन के साथ-साथ काव्य रचना भी करते थे। उनकी कविताओं में राष्ट्रप्रेम के स्वर भरे रहते थे। परिवार का विशुद्ध भारतीय वातावरण अटलजी की रग-रग में बचपन से ही रचने-बसने लगा। उनका परिवार 'संघ' के प्रति विशेष निष्ठावान था। परिणामत: अटलजी का झुकाव भी उसी ओर हुआ और वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बन गए। अटलजी ने राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और दैनिक स्वदेश का संपादन भी किया। 
 
अटलजी की बीए तक की शिक्षा ‍ग्वालियर में ही हुई। वहां के विक्टोरिया कॉलेज (आज लक्ष्मीबाई कॉलेज) से उन्होंने उच्च श्रेणी में बीए उत्तीर्ण किया। वे विक्टोरिया कॉलेज के छात्र संघ के मंत्री और उपाध्यक्ष भी रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में वे सदैव भाग लेते थे। ग्वालियर से आप उत्तरप्रदेश की व्यावसायिक नगरी कानपुर के प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र डीएवी कॉलेज आए। राजनीति शास्त्र से प्रथम श्रेणी में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की। अटलजी और उनके पिता दोनों ने कानून की पढ़ाई में एकसाथ प्रवेश लिया। एलएलबी की पढ़ाई को बीच में ही विराम देकर वे संघ के काम में लग गए।
 
उनकी वाणी सदैव विवेक और संयम का ध्यान रखती है। बारीक से बारीक बात वे हंसी की फुलझड़ियों के बीच कह देते हैं। अटलजी के भाषणों का ऐसा जादू है कि लोग उन्हें सुनते ही रहना चाहते हैं। 
 
उन्होंने अपने एक भाषण में कहा था- 'वीर जवानों! हमें आपकी वीरता पर गर्व है। आप भारतमाता के सच्चे सपूत हैं। पूरा देश आपके साथ है। हर भारतीय आपका आभारी है।'
 
उनके व्याख्यानों की प्रशंसा संसद में उनके विरोधी भी करते थे। अटलबिहारी वाजपेयी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे 4 दशकों से भी अधिक समय से भारतीय संसद के सांसद बने रहे। 

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और उल्लेखनीय 10 कार्य

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

बाल गीत : संविधान में लिखी हुई है

9 अप्रैल, विश्व नवकार महामंत्र दिवस: जानें कल्याणकारी मंत्र और उसकी विशेष खासियतें

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे