Hanuman Chalisa

जानिए नवरात्रि में उपवास के यह 10 फायदे

Webdunia
उपवास केवल ईश्वर के प्रति आपकी आस्था और भक्ति ही प्रदर्शित नहीं करता बल्कि‍ आपकी सेहत और व्यक्तित्व के लिए भी फायदेमंद है। अगर जानना चाहते हैं, तो पढ़ें उपवास करने के यह 10 फायदे -
स्वस्थ्य के लिहाज से उपवास करना बहुत ही लाभप्रद माना जाता है। इससे न केवल बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि शरीर में होने वाली कई तरह की बीमारियों को भी रोका जा सकता है। नवरात्रि में नौ दिन सही तरीके से उपवास किया जाए, तो इसके कई सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

2  नवरात्रि के इन नौ दिनों में उपवास कर आप पेट संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इस दौरान समय-समय पर हल्का और पौष्ट‍िक आहार लेकर आप गैस, मितली, एसीडिटी, दस्त, पेशाब में जलन जैसी समस्याओं को समाप्त कर सकते हैं।
 

3  अगर आप बहुत समय से अपने बढ़े हुए वजन को कम करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। सही डाइट से इन नौ दिनों में आप अपना वजन काफी कम कर सकते हैं। 

 नवरात्रि में उपवास के दौरान आप अन्य दिनों की अपेक्षा कम कैलोरी लेते हैं। ऐसे में आपको सालभर की अपेक्षा इन नौ दिनों में अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में आसानी होगी।

 रोज की भागदौड़ और व्यस्तता से भरी जीवनशैली में अनावश्यक और अनियंत्रित खानपान से आपकी पूरी दिनचर्या और अन्य चीजें प्रभावित होती है। ऐसे में नवरात्रि के उपवास के दौरान आप अपनी इस जीवनशैली और आहार योजना को व्यवस्थि‍त कर सकते हैं। 

6  सामान्यत: हर दिन फलों और जूस का सेवन हम भले ही अनुशासन के साथ न कर पाएं, लेकिन उपवास के दौरान हमारे पास कोई और विकल्प भी नहीं होता। इसलिए इस समय भरपूर मात्रा में फलों और जूस का सेवन आपको लाभ देगा।


 नौ दिनों के उपवास में आपकी जीवनशैली और खानपान के व्यवस्थित होने से सेहत के साथ ही आपकी सुंदरता भी बढ़ती है।फलों, सूखे मेवों के सेवन से आपकी त्वचा पर भी फर्क नजर आएगा और बालों की गुणवत्ता बेहतर होगी।

8  उपवास न केवल आपको शारीरिक लाभ देता है, बल्कि आपको आत्मिक शांति देकर मानसिक तनाव एवं अन्य समस्याओं का भी समाधान करता है। उपवास शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शांति का फुल पैकेज है।


9  उपवास के दौरान आप फलाहार के अलावा खाने पीने पर अधिक ध्यान नहीं देते, जबकि तरल पदार्थों का सेवन अधिक करते हैं। इस तरह से आपके शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है और त्वचा हाइड्रेट होती रहती है।

10 उपवास के दौरान फलों और पेय पदार्थों का सेवन करते रहने से शरीर में मौजूद विषैले और हानिकारक तत्व बाहर निकलने में मदद मिलती है। और कई तर ह कह समस्याओं से निजात मिलती है।

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

Muharram 2026: मुहर्रम की 10वीं तारीख क्यों है खास? जानिए यौम-ए-आशूरा की पूरी कहानी

24 जून: मध्य प्रदेश में आज मनेगा रानी दुर्गावती गौरव दिवस, जानें उनके बलिदान की कहानी

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य