Hanuman Chalisa

कविता : रंगों का बंटवारा

Webdunia

डॉ. गरिमा संजय दुबे

 
 
होली ले कर आई टेसू और पलाश
अपने मित्र पुराने, नेताजी को कर रहे हम तलाश।
सोचा होली का यह त्यौहार है रंगीला
देखा तो मित्र नेता बैठा है आज अकेला।
 
सोचा था रंगो की बरसात होगी,
गुझिया, भांग का मित्रों संग लगेगा मेला,
लेकिन वह दोस्त बैठा है अकेला।
बैठे हैं वह सुस्त,
मुंह सूखकर छुआरा हुआ ,
पतला पड़ा पेट जो था चुस्त।
 

 
दी मुबारक होली की तो भड़क उठे महाराज,
बिनु पानी सब सून भैया, बिनु पानी सब सून।
खुश हुए हम सुनकर चलो जागा नेता का चिंतन ,
कर रहा है वह आम परेशानी पर मनन।
 
हम बोले चार नलों के मुफ्त कनेक्शन
और भरा है स्वीमिंग पूल,
फिर भी बिन पानी सब सून 
काहे बिन पानी सब सून।
गुस्से में वे तमतमाए, जोर से वे खड़खड़ाए ,
दहाड़े, रहोगे तुम मूरख और अज्ञानी,
नेता के लिए कुछ और ही मतलब होता है पानी।
 
दो साल भए हाथ न आया कोई घोटाला ,
पिछली होलियां दिवाली थी, यह होली दीवाला।
रूठ गई सत्ता सुंदरी दिखा के हमको ठेंगा,
बन ययाति ढूंढ रहे हैं किसी पुरू का कंधा।
बिन घोटाला नेता जैसे हो मछली जल बिन ,
ऊपर से यह होली सीने पर लौटती नागिन ।
 
मिला न कोई मौका जब पाने को कहीं भी फुटेज, 
ठान लिया रंगों के घोटाले से दूर करेंगे यह शॉर्टेज।
रंगों को है बांट लिया हम सबने मिलकर,
हरे लाल और भगवा से खेलेंगे हम जमकर ।
 
देखा हमने रंग रखे हैं दूर एक कोने में ,
धर्म की भांग भी भरी रखी है एक भगोने में ।
देखा मलकर आंख तो रंग कर रहे थे बात,
हरे लाल और भगवा में ठनी हुई है आज ।
 
रंग-रंग न रह गए बन गए है हथियार, 
नेताजी खुश हो रहे देखकर यह तकरार।
रंगों ने सोचा क्यों न कर दें यह योजना असफल, 
सभी रंग मिलकर क्यों न हो जाएं पावन श्वेत धवल ।
 
पावन श्वेत धवल जो छा जाए  चहुंओर ,
सच्चे अर्थों में मन जाए रंग बिरंगी होली चारों ओर
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय क्या रहेगा?

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: जाने से पहले जरूर करें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेंगे सुरक्षित