Hanuman Chalisa

होली पर मार्मिक कहानी : सूनी होली

Webdunia
संजय वर्मा "दृष्टी"
मोहन को होली की मस्ती बचपन में कुछ ज्यादा ही रहती थी । पापा से उसका रंग और पिचकारी के लिए जिद करना। मां का डांटना यानि कपड़े, बिस्तर, परदे आदि खराब न कर दे और घर के बाहर जाकर रंग खेले की हिदायत मिलना तो आम बात थी।



मोहन बड़ा हुआ तो दोस्तों के साथ होली खेलना घर के सदस्यों, रिश्तेदारों को छोड़ होली के दिन, दिन-भर बाहर रहना, हर साल का उसका क्रम रहता था। मोहन ने शादी होने के बाद शुरू-शुरू में पत्नी के संग होली खेली और कुछ सालों बाद फिर दोस्तों के संग। 
 
घर में बुजुर्ग सदस्य की भी इच्छा होती थी कि कोई हमें भी रंग लगाए, हम भी खेलें होली। वे बंद कमरे में अकेले बैठे रहते और उन्हें दरवाजा नहीं खोलने की बातें भी सुनने को मिलती कि "बाहर से मिलने-जुलने वाले लोग आएंगे तो वे घर का फर्श, दीवारें खराब कर देंगे।" इसलिए या तो बाहर बैठो नहीं तो दरवाजा बंद कर दो। मोहन के पिता बाहर बैठे रहते। अक्सर देखा गया की बुजुर्गों को कोई रंग नहीं लगाता। लोग बाग पूछते, तो वे महज घर के सदस्यों का हाल बताते रहते। ऐसा लगता है कि घरों में बुजुर्गो के साथ बैठकर भोजन करने एवं उन्हें बाहर साथ ले जाने की परंपरा तो मानो विलुप्त-सी हो गई हो। 
 
मोहन की पत्नी की तबियत खराब रहने लगी। कुछ समय बाद उसका स्वर्गवास हो गया। होली का समय आया तो होली पर मृतक के यहां जाकर रंग डालने की परंपरा होती है वो हुई ,रिश्तेदार रंग डालकर चले गए। अगले साल फिर होली के समय घर के  बाहर होली खेलने वालों का हो हल्ला सुनाई दे रहा था। मोहन दीवाल पर लगी पत्नी की तस्वीर को देख रहा था। उसे पत्नी की बातें  याद आ रही थी - "क्या जी, दिन भर दोस्तों के संग होली खेलते हो मेरे लिए आपके पास समय भी नहीं है। मैं होली खेलने के लिए हाथों में रंग लिए इंतजार करती रही। इंतजार में रंग ही फीका पड़ हवा में उड़ गया।" 
 
मोहन आंखों में आंसू लिए दोनों हाथों में गुलाल लिए तस्वीर पर गुलाल लगा सोच रहा था। वार-त्योहार पर तो घर के लिए भी कुछ समय निकालना था। वे पल लौट कर नहीं आ सकते जो गवा दिए। 
 
जब बच्चो की मां जीवित थी, तो बच्चे एक दूसरे को रंग लगाने के लिए दौड़ते, तब वे मां के आंचल में छुप जाते थे। अब मोहन के बच्चे मोहन और घर के बुजुर्गो को रंग लगा रहे थे। हिदायतें गायब हो चुकी थी। मोहन दोस्तों से आंखों में आंसू लिए हर होली पर यही बात को दोहराता- "त्यौहार तो आते हैं, मगर अब लगते हैं सूने से।" 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

03 April Birthday: आपको 3 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh 2026: वैशाख माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

श्री हनुमंत स्तवन: अतुल्य शक्ति

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?