अंकों का शुभ एवं अद्भुत संयोग

अंकों की दुनिया में विशिष्ट संयोग

Webdunia
ND

इस महीने के अंतिम दिन अंकों का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस तिथि में सूर्य, चंद्र, मंगल और बुध देव का आशीर्वाद प्राप्त रहेगा।

ज्योतिषियों की मानें तो यह तिथि शुभ कार्यों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बुधवार यानी कि 29 फरवरी फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी, कृतिका नक्षत्र के दिन अंकों की दुनिया में एक विशिष्ट संयोग बन रहा है।

पंडित दीपक शर्मा के अनुसार एक तो 29 फरवरी की तारीख 4 साल बात आ रही है, वहीं इसका मूलांक 2 निर्मित हो रहा है।

2 धन 9 बराबर 11 बराबर 1 धन 1 बराबर 02

फरवरी का महीना भी 2 अंक को प्रदर्शित कर रहा है। यदि 29 फरवरी 2012 का मूलांक निकाला जाए तो 9 अंक निर्मित होता है।

ND
जैसे 29 धन 02 धन 2012 बराबर 18 बराबर 1 धन 08 बराबर 09 अंक 02 के स्वामी चंद्रदेव हैं और 09 अंक को ईश्वरीय अंक माना गया है। नौ अंक के स्वामी मंगल देव हैं। ग्रहों की कुल संख्या नौ है और कुल अंक भी नौ है। नवरात्र का पर्व भी 9 देवियों की उपासना से संबंधित है।

यही नहीं 29 फरवरी को कृतिका नक्षत्र है और जिसके स्वामी सूर्यदेव है और इस दिन बुधवार भी पड़ रहा है। लिहाजा इस तारीख को सभी संयोग के आधार पर सूर्यदेव, चंद्रदेव, मंगलदेव और बुधदेव का आशीर्वाद प्राप्त है।

इस वर्ष के पहले भी 29 फरवरी सन्‌ 2008, 2004 और सन्‌ 2000 में भी आई थी, लेकिन 2012 की 29 फरवरी शुभ संयोग लेकर आई है। इसके बाद सन्‌ 2016 में 29 फरवरी का आगमन होगा।

होलाष्टक लगने के एक दिन पूर्व 29 फरवरी की तारीख शुभ कार्यों की दृष्टी से विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगी। पं. दीपक शर्मा के अनुसार मार्च के महीने में केवल 10 और 11 मार्च को ही विवाह ही विवाह का मुहूर्त है। 14 मार्च को सूर्यदेव, देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में गोचर करेंगे। इसलिए 14 मार्च से 13 अप्रैल तक विवाह एवं मांगलिक कार्य के मुहूर्त प्राप्त नहीं हो पाएंगे।

Show comments

Budh Gochar : बुध का मिथुन राशि में गोचर, 4 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन

Weekly Horoscope 2024 : कैसा रहेगा मेष से मीन राशियों के लिए नया सप्ताह (जानें 17 से 23 जून)

Shukra Gochar : शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सुबह करें ये 3 काम, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

Chanakya niti : चाणक्य के अनुसार इन 6 कारणों से व्यक्ति जल्दी हो जाता है बूढ़ा

Vastu far dakshin disha: दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होने पर करें ये 4 अचूक उपाय

Nirjala Ekadashi : आज और कल दोनों दिन है निर्जला एकादशी, जानें पारण का समय

निर्जला एकादशी पर तुलसी माता को अर्पित करेंगे ये 5 चीजें तो धन की कभी कमी नहीं रहेगी

Aaj Ka Rashifal : आज इन 4 राशियों को मिलेगा कारोबार में लाभ, जानिए 17 जून का दैनिक राशिफल

17 जून 2024 : आपका जन्मदिन