फरवरी 2010 : ज्योतिष की नजर से

इस माह बन रहे हैं चतुर्ग्रही योग

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
ND
फरवरी माह में सितारों की चाल कितनी अनुकूल रहेगी, आइए जानते हैं। 5 फरवरी 2010 को बुध अपनी राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। जिसके परिणामस्वरूप अनाज का भाव संतुलित रहेगा। पृथ्वी पर शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के फल प्राप्त होंगे। 6 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, इसके फलस्वरूप मनुष्‍य निरोगी रहेगा। वर्षा अच्छी होने के संकेत हैं।

सभी जगह खुशी का माहौल बना रहेगा। 9 फरवरी को शनि नक्षत्र परिवर्तन कर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके फलस्वरूप उपधान्य महँगे होंगे। कई महंतों एवं पशुओं पर विपत्ति आएगी। इस बार शुक्र का उदय राक्षसगण में हो रहा है। (पश्चिमोदय कुंभ राशि में शुक्र) जिसके परिणामस्वरूप धन का नाश एवं गुर्जर देश में भय की संभावना प्रबल होगी।

नारियल का उत्पादन कम होगा, इसी‍ के साथ रेशम भी महँगा होगा। शुक्र का सबसे बड़ा प्रभाव किसी श्रेष्‍ठ (महान) व्यक्ति पर पड़ेगा अर्थात् किसी महान हस्ती की मृत्यु की संभावना है। इस माह जल प्लावन एवं जन-धन की हानि के योग है। 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके परिणाम में उत्तर के देशों में युद्ध का डर बना रहेगा। दक्षिण एवं पश्चिम देशों में अप्रिय घटनाएँ होंगी।

ND
पूर्व देशों में सुख के योग प्रबल होंगे। फरवरी मध्य में हल्की बारीश के साथ शीतलहर रहेगी। 18 फरवरी को गुरु अस्त होंगे जिनकी पश्चिम दिशा रहेगी। इससे सीधे गर्भवती महिलाओं को कष्ट होगा। 25 को बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेगा जिससे अन्न पर अच्छा प्रभाव रहेगा। इस माह सरकार पर मुसीबत आने क‍ी संभावना बनती है। शत्रु नाक में दम करेंगे। विपक्षी विरोध करेंगे। एवं अशांतिकारक रह सकता है। इस माह चतुर्ग्रही योग बन रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप कहीं छिटपुट बूँदा-बाँदी के योग बनते है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर बढ़ेगा।

रात्रि में शीत रहने के योग बनते हैं। फरवरी माह मध्य में कुछ परिवर्तन होंगे जो मनुष्‍य पर सीधे असर करेंगे। इस माह आकाशीय परिवर्तन भी होंगे। बादल का बनना एवं ओलावृष्‍टि की संभावना बनती है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि जब भी जाता है मीन राशि में मचती है तबाही, क्या होगा वर्ष 2025 में जानें

Aashada masam 2024: आषाढ़ माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

भगवान जगन्नाथ की मौसी गुंडीचा हैं या और कोई, जानें पुरी का रहस्य

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

जीवित नास्त्रेदमस ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, 2028 तक होगा बड़ा काम

सभी देखें

नवीनतम

Guru Poornima : करियर में आ रही है रुकावट, तो ऐसे करें गुरु पूर्णिमा पर पूजन

29 मार्च 2025 दिनों तक शनि की इन मूलांक पर रहेगी विशेष कृपा, बना देंगे धनवान

आषाढ़ अमावस्या कब रहेगी, जानें 5 खास अचूक उपाय जो संकट मिटाए

30 वर्षों बाद शनि की मंगल पर तीसरी दृष्टि से 3 राशियों को मिलेगा अपार धन और पद प्रतिष्ठा

प्रारंभ हो गया है 13 दिनों का अशुभ पक्ष, जानें किस पर पड़ेगा इसका असर

More