वृश्चिक राशिवाली स्त्रियों का सफल विवाह

Webdunia
- पं. अशोक पंवार 'मयंक'

SubratoNAIDUNIA
वृश्चिक राशि वाली स्त्रियां मेष राशि के पुरुषों की प्रवृत्ति व व्यवहार के अनुरूप स्वयं को ढालने में सक्षम हैं अतः इनके साथ आपका विवाह सफल होगा। बौद्धिक स्तर पर विचारों के मेल को यह सच्चे व्यक्तित्व का विकास मानते हैं अतः इनके इन्हीं विचारों के अनुसार रहने पर आपका वैवाहिक जीवन सफल हो सकता है।

आपके लिए वृषभ राशि के पुरुष बड़ों का सम्मान करने वाले तथा विचारों में प्रौढ़ता एवं गंभीरता रखने वाले होते हैं। ये आपका अपने व्यक्तित्व और विचारों के अनुकूल रहना पसंद करते हैं अतः इनके साथ आपका वैवाहिक जीवन तभी सफल हो सकता है, जबकि आप इनके गुणों को आत्मसात कर लें।

मिथुन राशि के पुरुषों के साथ कुछ परेशानी आ सकती है। इनका स्वभाव आपकी रुचि के अनुकूल न होगा। यह जीवन को हमेशा वर्तमान में जीने की सोचते हैं। अतः इनके अनुरूप चले तो ठीक नहीं तो वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहेगा।

कर्क राशि के पुरुष आपके लिए अनुकूल भरोसेमंद होते हैं। यह पत्नी की राय को सम्मान देने वाले होते हैं। इनसे विवाह कर आप कुछ हद तक सुखी रहेंगे।

सिंह राशि वाले पुरुषों के प्रति सहज आकर्षण होगा। आपको इनसे आपके प्रेम का समुचित उत्तर मिलेगा। ये जीवन को सहज व शांत भाव से बहने वाली एक नदी के समान मानते हैं। जीवन को उसका व्यवस्थित रूप देकर अपने आपको अंतर्मुखी बना लेते हैं। आप इनसे विवाह कर सुखी रहेंगे।

कन्या राशि के पुरुषों की प्रवृत्ति व व्यवहार आपकी राशि के विपरीत है अतः आपका इन राशि के पुरुषों से विवाह होना सुखद नहीं होगा।

तुला राशि के पुरुषों का आपकी तरफ खिंचाव नहीं होगा। ये आपके प्रेम और सांसारिक आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाएंगे अतः इनके साथ विवाह कर आप ज्यादा सुख की आशा नहीं कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि के पुरुषों से आपकी कम ही बनेगी क्योंकि एक राशि होने से आपका स्वभाव बराबर का रहेगा अतः जब दो बलवान होते हैं तो झुकना पसंद नहीं करते। इस वजह से एक राशि से संबंध सुखद नहीं रह पाता।

धनु राशि के पुरुषों के साथ आपका तालमेल बन सकता है। आपके व्यवहार और आदतों को यह पसंद करने वाले होते हैं। मकर राशि वालों के साथ आपका विवाह पूर्ण रूप से सफल होगा। ये बहुत अच्छे स्वभाव के होते हैं। ये अपनी पत्नी को बहुत प्यार करने वाले एवं परिवार के प्रति संवेदनशील होते हैं अतः आप इनके साथ सुख महसूस करेंगी।

कुंभ राशि वाले व्यक्ति आपकी उन्नति के लिए अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग चाहने वाले होते हैं अतः आप इनके अनुरूप हुईं तो आपकी इनसे खूब बनेगी।

मीन राशि वाले जातकों से विवाह कर आप अत्यंत प्रसन्नता महसूस करेंगी क्योंकि ये आपके तौर-तरीकों और रुचि व पसंद को सराहने वाले होते हैं और आप भी इनके गुणों की प्रशंसा कर आप इनके व्यक्तित्व को बढ़ाने में मददगार होंगी और आपका जीवन सुखमय व्यतीत होगा। इस प्रकार आप अपने अनुसार व्यक्तित्व वाले पुरुषों का चयन कर अपने जीवन को सफल बना सकती है।

Show comments

Mahabharat Mosul War : मौसुल के युद्ध में बच गए यदुवंशियों ने पश्चिम के देशों में जाकर क्या किया?

History of Lord Vishnu: भगवान विष्णु का इतिहास जानें

पूजा किस प्रकार से की जाती है, जानिए पूजन की विधि

Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी मंदिर में जाने के लिए कैसे होता है रजिस्ट्रेशन, कितने दिन पहले लेना होता है टोकन

Hanuman chalisa: यदि इस तरह से पढ़ते हैं हनुमान चालीसा तो इसका नहीं मिलेगा लाभ

Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा

Tulsi : तुलसी के पास लगाएं ये तीन पौधे, जीवनभर घर में आएगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Jyeshtha month 2024: ज्येष्ठ माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगा दिन की शुभता का लाभ, पढ़ें 24 मई का भविष्यफल