स्वतंत्र भार‍त की वर्ष कुंडली

पंद्रह अगस्त विशेष

Webdunia
आने वाला वर्ष विरोध, संघर्ष, दुर्घटना से भरा होगा।

NDND
भारत को आजाद हुए 60 वर्ष बीत चुके हैं। स्वतंत्र भारत की वर्ष लग्न वृषभ व स्वतंत्रता की लग्न भी वृषभ है। वर्तमान भारत की स्थिति व आने वाला कल कैसा होगा, आइए ग्रहों की स्थितिनुसार जानते हैं।

स्वतंत्र वर्ष लग्न में सप्तमेश व द्वादशेश मंगल शत्रु राशि में होकर बैठा है। मंगल की सप्तम भाव पर दृष्टि पड़ने से महिलाओं के मामलों में महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं, जैसे महिला आरक्षण बिल पास हो सकता है। लेकिन भारत के लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। शनि भाग्येश व कर्केश होकर चतुर्थ भाव में सूर्य की सिंह राशि पर है व अस्त भी है, जो मंगल को दशम पूर्ण दृष्टि से देख रहा है।

NDND
इस कारण भारत में विरोध का सामना करना पड़ेगा। कहीं-कहीं आंदोलन, संघर्ष, दुर्घटना या भूकम्प जैसी स्थिति आ सकती है। शनि-मंगल का दृष्टि संबंध कुछ ठीक नहीं रहता, यह मेरा अनुभव है। गुरु अष्टमेश आयु भाव व एकादश भाव आय का स्वामी होकर मंगल की मित्र राशि वृश्चिक में होकर मंगल को देखने से विशेष क्षति वाली बात नहीं रहेगी। जन-धन की हानि के अवसर कम ही रहेंगे।

इस समय सिंह राशि का उदय हो रहा है, जिसका स्वामी सूर्य तृतीय भाव में पंचमेश व धनेश बुध के साथ है, जो दोनों ही अनुकूल हैं। नई-नई टेक्नोलॉजी में भारत आगे बढ़ेगा। शत्रुओं पर प्रभाव बढ़ेगा। आतंकवाद पर काबू पाने में भारत सक्षम होगा।

जनता के मामलों में देखा जाए तो कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं होगा। जनता ठगी-सी नजर आएगी। स्थानीय राजनीति में भी काफी उलटफेर की संभावना होगी। चतुर्थ भाव में जो जनता स्थानीय राजनीति का कारक है, वहाँ पर शनि अस्त होकर शत्रु राशि में है, वहीं लग्नेश शुक्र अस्त होकर नीचाभिलाषी के साथ मन के कारक चंद्रमा से केतु की युति भी कुछ ठीक नहीं कही जा सकती।

केंद्रीय सरकार के मामलों में देखा जाए तो वहाँ भी कुछ-न-कुछ गड़बड़ी रहेगी। लेकिन शनि अपने घर को देखने के कारण कोई भारी उलटफर वाली बात नहीं रहेगी। गुरु की तृतीय भाव पर नवम उच्च दृष्टि के कारण पड़ोसी राज्य व अन्य मैत्री वाले राष्ट्रों से उत्तम संबंध बनेंगे। आर्थिक मामलों में देश मजबूत रहेगा।
Show comments

Graho ki parade : जून माह में 6 ग्रहों की होगी परेड, आकाश में दिखाई देगा अद्भुत नजारा

Swapna shastra: सपने में यदि दिखाई दें ये 5 घटनाएं तो समझो भाग्य खुल गए

Nautapa 2024: नौतपा यदि तपे नहीं या लू नहीं चले तो क्या होगा नुकसान?

Shani vakri : शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां रहें संभलकर, साढ़ेसाती का भी होगा भयानक असर

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

29 मई 2024 : आपका जन्मदिन

29 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

4 जून 2024 को नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बने तो ज्योतिष की नजर में घटेगी ये 3 महत्वपूर्ण घटनाएं

Mithun Sankranti 2024 : मिथुन संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व

ज्येष्ठ माह की अमावस्या कब है, कर लें इस दिन 5 उपाय, होगा कल्याण